15 साल डेटिंग, दूसरे धर्म के बॉयफ्रेंड संग शादी के खिलाफ था परिवार, एक्ट्रेस बोलीं- परेशानी झेली

कीर्ति सुरेश ने बताया कि अलग धर्म से होने के कारण एंटनी संग उनकी शादी में थोड़ी दिक्कतें आई थीं. लेकिन वक्त के साथ चीजें ठीक हुईं. उनके घरवाले माने और ये शादी हो गई.

Advertisement
कीर्ति सुरेश की शादी में आई थी अड़चन (Photo: Instagram @keerthysureshofficial) कीर्ति सुरेश की शादी में आई थी अड़चन (Photo: Instagram @keerthysureshofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अपनी शानदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं. उनकी और एंटनी थाटिल की लव स्टोरी फिल्मी है. दोनों ने शादी से पहले 15 साल एक दूसरे को डेट किया था. क्योंकि वे अलग-अलग धर्म से हैं. इसलिए उन्होंने परिवार को मनाने में काफी जद्दोजहद की थी. आखिर में फैमिली मानी और 2024 में उनकी शादी हुई.

इंटरफेथ मैरिज को कैसे मिला अप्रूवल?
कीर्ति सुरेश ने एक इंटरव्यू में कबूला कि दोनों का अलग धर्म से होना उनके परिवार के लिए मुद्दा था. उनकी और एंटनी की पहली मुलाकात दिसंबर 2009 में कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी. जनवरी 2010 में उन्होंने डेटिंग शुरू की. उस वक्त कीर्ति 17 साल की थीं और एंटनी उनसे सात साल बड़े थे. तब कीर्ति 12वीं क्लास में थीं. एक्ट्रेस के मुताबिक, कॉलेज में उनकी मां को इस अफेयर की भनक लग गई थी. मां ने उनकी पर्सनल डायरी पढ़ ली थी. इसके बाद से कीर्ति ने डायरी लिखना ही छोड़ दिया था.

Advertisement

कीर्ति तमिल ब्राह्मण फैमिली से हैं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा, क्योंकि एंटनी ईसाई हैं. इसलिए घर पर इस रिश्ते को लेकर दिक्कत थी. परिवार को मनाने के लिए मुझे जद्दोजहद करनी पड़ी थी. एंटनी मुझे एक्टर बनने से पहले से जानते हैं. वो एक अच्छी बात है. हम दोनों साथ में ग्रो हुए हैं.

कीर्ति ने शुरुआती सालों में अपना रिश्ता सीक्रेट रखा था. दोनों अकेले घूमने नहीं जाते थे. दोस्तों के साथ वेकेशन प्लान करते थे, ताकि किसी को उनके रिश्ते की भनक ना लगे. कीर्ति के मुताबिक, शादी अनाउंस होन के बाद एंटनी काफी परेशान हो गए थे. उन्हें हर जगह पैपराजी के मौजूद होने का डर सताता था. वह बार-बार कीर्ति से पूछते थे कि कहीं आसपास फोटोग्राफर्स तो नहीं हैं.

एंटनी पेशे से बिजनेसमैन हैं. वो विंडो फर्निशिंग से जुड़े सामान के इंपोर्ट का काम करते हैं. कपल ने 2024 को गोवा में शादी की थी. उनकी शादी तमिल ब्राह्मण और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से हुई थी. कपल की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं. शादी में कपल इमोशनल हुआ था. 

Advertisement

वर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति सुरेश नेटफ्लिक्स की हालिया सीरीज 'अक्का' में नजर आई थीं. इस सीरीज में उनके साथ राधिका आप्टे भी दिखाई दी थीं. साउथ के अलावा वो हिंदी प्रोजक्ट्स में भी लगातार काम कर रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »