बिग बॉस 11 सीजन की सबसे बड़ी हाईलाइट कुछ रही तो वो थी शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की के बीच की खटपट. शो की शुरुआत से ही शिल्पा और विकास के बीच जमकर बहसबाजी और झगड़े देखने को मिले. विकास ने शिल्पा को कई दफा मनाने की कोशिश भी की, लेकिन शिल्पा के साथ उनकी नाराजगी की ख़ास वजह थी. खैर शो के दौरान तो दोनों ने एक-दूसरे के बारे में कई बड़े खुलासे किए, अब शो के बाद भी शिल्पा को लेकर बड़ी खबर आ रही है.
रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा बिग बॉस 11 में एंट्री ना कर सके इसके लिए उनके खिलाफ क्रमिनल केस दर्ज करवाया गया था.
शिल्पा शिंदे के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाला कोई और नहीं विकास गुप्ता ही थे. डीएनए ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर एक खबर में लिखा है कि अगर ये सच है तो विकास गुप्ता और टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर्स नहीं चाहते थे कि शिल्पा बिग बॉस 11 का हिस्सा बनें.
बिग बॉस 11 में एंट्री से पहले ही शिल्पा शिंदे के खिलाफ क्रिमिनल केस फाइल किया गया था. लेकिन विकास और प्रोड्यूसर्स की कोशिश पर पानी फिर गया. शिल्पा ने ना सिर्फ विकास बल्कि दमदार दावेदार हिना खान को भी पछाड़ कर बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली और शो की प्राइज मनी 44 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं.
बता दें शिल्पा शिंदे पहले जिस सीरियल भाबी जी घर पर हैं में काम करती थीं, विकास उसी चैनल में हेड्स में से एक थे. शिल्पा का आरोप है कि विकास की वजह से करीब 2 साल तक उन्हें इंडस्ट्री में बिना काम के रहना पड़ा.
शिल्पा ने विकास पर उन्हें शो से बाहर करने का आरोप भी लगाया था.