हाल ही में सलमान और कटरीना की बहुचर्चित फिल्म टाइगर जिंदा है का ट्रेलर रिलीज हुआ है. जबरदस्त एक्शन से भरपूर इस फिल्म की एक खास बात कटरीना और सलमान का 5 साल बाद पर्दे पर आना है. ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. ट्रेलर में पावर पैक्ड एक्शन, बेहतरीन लोकेशन, कटरीना-सलमान के उम्दा स्टंट की चर्चा हो रही है. लेकिन हम आपका ध्यान एक्शन के दूर टाइगर और जोया के रोमांस की तरफ ले जाएंगे.
फिल्म के ट्रेलर में 6 बार ऐसे मौके आते हैं जब इन दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिलती है. लंबे समय बाद टाइगर और जोया को देखना फैंस के लिए ट्रीट की तरह है. जब-जब दोनों साथ आते हैं छा जाते हैं.
फिल्म में दोनों रोमांस करते दिखेंगे. वैसे इन दोनों का रियल लाइफ में भी रिलेशन रहा था. कटरीना के बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद सलमान ने उनका करियर सेटल करने में मदद की थी. जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में काफी शोहरत हासिल हुई.
लेकिन कटरीना-सलमान का रिलेशन ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. वह सलमान को छोड़कर रणबीर कपूर को डेट करने लगीं. ऐसा माना जाता है कि तभी से कटरीना की सफलता का ग्राफ गिरने लगा. रणबीर के साथ भी उनका रिश्ता टूट गया.
अब कटरीना एक बार फिर से दबंग खान के पास वापस आ गई हैं. कई बार दोनों की नजदीकियों की भी खबर आती है. अब एक बार फिर से सलमान कटरीना का करियर बनाने में मदद कर रहे हैं. खैर देखना दिलचस्प होगा कि सलमान का साथ कटरीना को उनके फ्लॉप करियर में कितना मदद करता है.
बता दें, एक था टाइगर क्रिसमस पर रिलीज हो रही है. ट्रेड एनालिस्ट फिल्म के ट्रेलर को देखकर इसके बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने का अनुमान लगाया जा रहा है.