दुर्गाष्टमी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने घर पर कन्या पूजन रखा. इस मौके पर उन्होंने कन्याओं को हलवा-पूरी का भोग परोसते हुए तस्वीर शेयर की है. फोटो में उनके साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी और बेटा वियान भी नजर आए. शमिता ने भी बच्चियों को खाना परोसा.
कन्या पूजन में शिल्पा पिंक-पर्पल कलर के एथनिक लुक में नजर आईं. बच्चियों को खाना परोसते हुए उनकी तस्वीर शानदार है.
शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे अक्सर फिटनेस और फिट डाइट से जुड़ी विडियोज शेयर करती रहती हैं.
पिछले दिनों उन्होंने मुंबई के Madh Island में सैर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, "हर रोज Madh Island की ओर मेरा सफर "
वर्क फ्रंट की बात करें तो खबर है कि शिल्पा जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाली हैं. वे फिल्म निकम्मा के जरिए 13 साल बाद फिल्मों में कमबैक करेंगी.
फोटोज: इंस्टाग्राम