भोजपुरी हसीना काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में नजर आ रही हैं. गेम में उनका इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ है.
काजल ने शो में अपने एक्स रिलेशनशिप पर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया उनके साथ मारपीट हुई थी. उन्होंने रिश्ते में काफी टॉर्चर झेला.
काजल ने अनीश भगत को अपने दिल का हाल बताते हुए कहा- जिससे मैंने प्यार किया था. उसने मुझे बहुत मारा था. मैं बहुत पिटी हूं.
''मैंने अभी तक उसका नाम नहीं बताया है. लेकिन लोगों ने खुद ही जज कर लिया है कि वो शख्स कौन है. मुझे बताने की जरूरत नहीं है.''
''मुझे पटक-पटककर मारा गया है. जमीन पर धक्का दिया, उसके बाद पैरों से लात मारकर मारा गया है.''
''मेरे सिर पर बहुत सारे बाल थे. अभी कम है क्योंकि मेरे बाल खींचकर मुझे पीटा गया है. जब मैंने अपने सिर पर हाथ फेरा तो बहुत सारे बाल टूटे.''
ये सब बताते हुए काजल रोने लगती हैं. अनीश के भी होश उड़ जाते हैं. वो काजल से माफी मांगते हैं. उन्हें हिम्मत देते हैं.
काजल इससे पहले रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में इस किस्से को बता चुकी हैं. काजल ने उस शो में एक्स बॉयफ्रेंड का नाम रिवील नहीं किया था.
काजल की बातें सुनकर लोगों को लगा कि खेसारी लाल यादव ने उनके साथ मारपीट की होगी. लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने बताया कि वो शख्स खेसारी नहीं थे.
एक वक्त काजल और खेसारी रिश्ते में थे. शादीशुदा होने के बाद भी एक्टर काजल के प्यार में पड़े. उनका सालों बाद बुरे नोट पर ब्रेकअप हुआ.
काजल भोजपुरी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं. उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. भोजपुरी के बाद उन्होंने हिंदी ऑडियंस के बीच भी अपनी पहचान बना ली है.