ऑल्ट बालाजी और उल्लू ऐप के लिए कई शोज कर चुकीं एक्ट्रेस सुहाना खान बोल्ड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं.
सुहाना कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आई हैं. उन्हें लेकर बोल्ड इंडस्ट्री में कहा जाता है कि वो अपनी शर्तों पर काम करती हैं.
एक पॉडकास्ट में सुहाना ने अपने पहले बोल्ड शूट का एक्सपीरियंस शेयर किया है. उनके मुताबिक, वो अनकंफर्टेबल थीं. शूटिंग के बाद रोने लगी थीं.
वो कहती हैं- मैं काफी ब्लैंक थी. कुछ सोचा नहीं था. शूट हो गया उसके बाद अजीब सी फीलिंग आई. काफी खराब लगा.
''मैं उस फीलिंग को बयां नहीं कर पाऊंगी. मुझे बहुत हैवी फील हो रहा था. रात को 3 बजे शूट हो रहा था. लोकेशन अच्छी थी. सब सो गए थे.''
''अकेले में आपको चीजें फील होती हैं. मैं रोने लगी. फिर थोड़ी देर बाद नॉर्मल हो गई थी. सोचा, अब इस इंडस्ट्री में आ गए तो क्या कर सकते हैं. ''
सुहाना ने कहा कि बोल्ड इंडस्ट्री में कॉम्प्रोमाइज करना जरूरी नहीं होता. वहां कोई किसी को जज नहीं करता. ना ही फोर्स करता है. सब आपको अच्छी नजरों से देखते हैं.
''हम बिकिनी या न्यूड होकर भी डायरेक्टर-कैमरामैन संग सीन शूट करते हैं. उससे ज्यादा वो लोग हमें और क्या अलग देख लेंगे?''
''इस इंडस्ट्री में कॉम्प्रोमाइज करना अनिवार्य नहीं है. सबकी अपनी मर्जी होती है. जहां तक मेरी बात है. मैं किसी भी मर्द के साथ फिजिकल नहीं हो सकती.''
सुहाना ने कहा कि वो ऑनस्क्रीन अपनी ऐज के हीरो संग रोमांस करना पसंद करती हैं. उम्रदराज एक्टर्स संग ऐसे सीन्स को वो छोड़ देती हैं.
सुहाना खान की एक बेटी है. जो कि 15 साल की हैं. वो अपनी बेटी संग अच्छी लाइफ जीने का सपना देखती हैं.
All Photos: Instagram @maryamthesinner