Advertisement

ओटीटी

'रात में आया और...', शराब के नशे में डायरेक्टर ने की गंदी डिमांड, डरीं स्वरा भास्कर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 01 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड क्वीन स्वरा भास्कर इन दिनों राइज एंड फॉल सीजन 2 में नजर आ रही हैं. शो में स्वरा का बेबाक अंदाज देखने को मिल रहा है. वो हर मुद्दे पर खुलकर बात कर रही हैं. 

  • 2/9

वीरेंद्र सहवाग के शो पर अब एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच को लेकर बात की है. स्वरा, तेज प्रताप यादव और प्रियंका चाहर चौधरी से बात करते हुए कहती हैं- मेरी एक फिल्म का डायरेक्टर था. वो पीछे पड़ गया था मेरे.
 

  • 3/9

वो कहती हैं कि डायरेक्टर ने दिमाग का दही कर दिया. तनु वेड्स मनु के बाद ये मेरी लीड फिल्म थी. 56 दिन का शूट और मैं उसकी हीरोइन थी.
 

Advertisement
  • 4/9

स्वरा ने कहा कि डायरेक्टर मुझे सीन समझा रहा था. एक्ट्रेस को डायरेक्टर से प्यार होना चाहिए. ये होना चाहिए. वो होना चाहिए. मैंने कहा कि हां ये सही है सर. 

  • 5/9

एक्ट्रेस कहती हैं कि फिर उसने मुझे मैसेज करना शुरू कर दिया. ऐसी हो वैसी हो. तुम तो मेरी ये हो.. वो हो... मुझे कविता भेज रहा था. सामने बैठे हो. 

  • 6/9

स्वरा ने बताया कि फिल्म में एक लव सीन था, तो उसने कहा कि इस सीन का रिहर्सल करेंगे. मैंने पूछा कि रिहर्सल में कौन-कौन है. कहता है कि मैं और तुम डिस्कस करेंगे. 

Advertisement
  • 7/9

मैंने कहा कि 'आप एक्टर और कैमरापर्सन दोनों को बुलाइए. रिहर्सल है, तो हर किसी को होना चाहिए. हम दोनों अकेले क्यों करेंगे. मैं गेस्ट हाउस में रुकी हुई थी. इतना कहकर मैं अपने कमरे में चली गई.'

  • 8/9

स्वरा ने बताया कि 'दोनों बैठकर शराब पी रहे थे. मैं अपने 20s में थी और उन्हें क्यों लगा कि मैं शराबियों के बीच रिहर्सल करूंगी. मैं वहां से भागी किसी तरह से. एक्ट्रेस कहती हैं कि ये दोनों रात में आए और मेरा दरवाजा खटखटाने लगे.'

  • 9/9

वो कहती हैं कि 'मैंने दरवाजा खोला और वो नशे में डोल रहा था. मुझे कहता है कि क्या मैं तुम्हें गले लगा सकता हूं. मैंने कहा कि नहीं. मैं इतना डर गई थी.' तेज प्रताप और प्रियंका चौधरी ने कहा कि आपने थप्पड़ क्यों नहीं लगाया. वो कहती हैं कि 'फिल्म का डायरेक्टर था. तब हिम्मत नहीं हुई. अब होता तो कर देती.'

All Photos: Instagram @reallyswara

Advertisement
Advertisement
Advertisement