बिग बॉस का गेम आए दिन ट्रिकी होते जा रहा है. इस बार घर में कुछ सदस्य ऐसे भी हैं जिन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं. जिसमें दो नाम अर्शी और आकाश डडलानी के हैं. हालिया एपिसोड में प्रियांक और आकाश के बीच तगड़ी लड़ाई हुई है. आकाश के बेनाफशाह के प्राइवेट पार्ट्स पर कमेंट करने के बाद यह बखेड़ा खड़ा हुआ है.
बेनाफशाह और आकाश की लड़ाई वॉशरुम एरिया में शुरू होती है. जहां पर आकाश उनके अस्वच्छ होने का मजाक उड़ाते हैं और कहते हैं वह घर में सबसे गंदी रहती हैं. इस पर बेन कहती हैं उन्हें टारगेट किया जा रहा है. आकाश उनपर निशाना साधते हुए कहते हैं कि वह बदबू मारती हैं. इसके अलावा भी उनपर कई भद्दे कमेंट करते हैं.
इसी बीच प्रियांक ने हिना से कहा कि आकाश ने बेन के प्राइवेट पार्ट्स पर कमेंट किया था. जिसके बाद वह कहती हैं कि आकाश एक सनकी इंसान है. उन्हें तमीज नहीं है.
इसके बाद बेन हिना और प्रियांक को बताती है कि पुनीस ने उन्हें कहा कि आकाश ने उनके बारे में गंदे कमेंट किए थे. खुद पर आरोप लगते देख पुनीस बेन को झूठा कहते हैं और उनपर चिल्लाने लगते हैं. तभी प्रियांक इस लड़ाई में कूद पड़ते हैं जिससे घर में बड़ा हंगामा मच जाता है.
अपनी इन गलत हरकतों की वजह से आकाश चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में आकाश का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अर्शी को सलाह देते हुए कहते हैं कि वो अपना टॉप फाड़ दें और ज्यादा क्लीवेज दिखाएं.
वहीं अर्शी भी इस मामले में कम नहीं हैं. हाल ही में उन्हें आकाश की पैंट खींचते देखा गया था. वह आकाश को गलत जगह छूने की कोशिश करती हैं. अर्शी की इस हरकत पर आकाश उन्हें रुकने को कहते हैं लेकिन जब वह नहीं मानती हैं तो आकाश बिग बॉस को अर्शी को रोकने के लिए कहते हैं.
(PICTURES: BIGG BOSS TWITTER)