Advertisement

मनोरंजन

अपनी मेहंदी में जमकर नाचीं भारती सिंह, देखें सेरेमनी की Inside PHOTOS

aajtak.in
  • 02 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST
  • 1/10

टीवी इंडस्ट्री की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के शादी की सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी है. हर्ष लिम्बाचिया संग शादी के बंधन में बंधने जा रही भारती ने हर्ष के नाम की मेहंदी भी रचा ली है.

  • 2/10

मेहंदी सेरेमनी की शानदार तस्वीरों कई जाने माने टीवी एक्टर्स को जश्न में शामिल होते हुए देखा जा सकता है.

  • 3/10

शादी की मुख्य रस्म तीन दिसंबर को होगी. गोवा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं. इस शादी में तमाम सेलेब्रिटी शामिल होने गोवा पहुंच चुके हैं.

Advertisement
  • 4/10

भारती अपनी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं. मेहंदी की रस्म से पहले उन्होंने चूड़ी की रस्म में हिस्सा लिया. उन्होंने शादी से पहले माता की चौकी का आयोजन भी किया था.

  • 5/10

भारती और हर्ष ने अपने करीबी दोस्तों के लिए पूल पार्टी रखी थी. स्वीमिंग पूल लोकेशन को कलरफुल अम्ब्रेला थीम से सजाया गया हैं. डेकोरेशन के लिए कमल के फूलों का भी इस्तेमाल किया गया हैं. भारती और हर्ष की पूल पार्टी में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, शनाया ईरानी, आसा नेगी, रितिक धन्जनी, प्रिया बनर्जी, मोनालिसा जैसे कई टीवी सितारे शामिल नजर आए.

  • 6/10

अपनी शादी की रस्मों में भारती और हर्ष ने जमकर ठुमके लगाए.

Advertisement
  • 7/10

भारती का जन्म 3 जुलाई 1984 को पंजाब के अमृतसर में एक मिडल क्लास परिवार में हुआ था.

  • 8/10

एक इंटरव्यू में उन्होंने यह कहा था कि उन्हें बचपन में बहुत परेशानी झेलनी पड़ी है. लेकिन आज वह एंटरनेमेंट इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर कॉमेडियन हैं.

  • 9/10

बता दें, भारती और हर्ष कॉमेडी सर्कस के सेट पर मिले थे. वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुईं. हर्ष ने भारती को शादी के लिए प्रपोज किया था.

Advertisement
  • 10/10

अपनी हाजिर जवाबी और शानदार कॉमेडी से टीवी प्रेमियों को गुदगुदाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह तीरंदाजी और पिस्टल शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं. इतना ही नहीं उन्होंने हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement