Advertisement

मनोरंजन

बिग बॉस से बाहर अर्शी खान का जलवा, Google सर्च में 'टॉप'

aajtak.in
  • 13 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST
  • 1/6

साल 2017 खत्म होने वाला है. उससे पहले गूगल की टॉप ट्रेंडिंग कैटेगरी लिस्ट सामने आ गई है. टॉप एंटरटेनर की लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम सामने आया है. वह है बिग बॉस की बिंदास और बोल्ड कंटेस्टेंट अर्शी खान का. उन्होंने इस लिस्ट में दूसरी पॉजिशन हासिल की है. सनी लियोनी के बाद अर्शी का नाम है. यह अर्शी के लिए खुशखबरी से कम नहीं हैं. आखिर हो भी क्यों ना उन्होंने बिग बॉस में मौजूद एक से एक मजबूत और पॉपुलर सेलेब्स को तगड़ा कॉम्पटिशन दिया है. ये इस बात का भी सबूत है कि बिग बॉस के बाहर अर्शी के बारे में लोग जानकारियां हासिल करना चाहते हैं.

  • 2/6


BB हाउस में बतौर कॉमनर एंट्री करने वाली अर्शी ने हिना खान, हितेन तेजवानी, विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे जैसे पॉपुलर सेलेब्रिटीज को पछाड़ा है. वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती बन गई हैं.

  • 3/6

अर्शी को गूगल ट्रेंड में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने का कारण उनका विवादित होना माना जा रहा है. वह अपनी हरकतों, बोल्ड इमेज और वन लाइनर की वजह से बिग बॉस में छाई हुई हैं. अर्शी से जुड़े विवादों ने 'अवाम' के बीच लोगों की जिज्ञासा बढ़ाई है.

Advertisement
  • 4/6

बता दें, अर्शी का नाम गोवा और पुणे सेक्स स्कैंडल में भी आ चुका है. पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के लिए उनके इजहार-ए-मोहब्बत ने भी उन्हें चर्चाओं में बनाए रखा. बाकी कसर उनकी बोल्ड इमेज ने पूरी कर दी. अर्शी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं.

  • 5/6

बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट लिस्ट में हैं. अर्शी के बाद सबसे ज्यादा सर्च सपना चौधरी को किया गया है. वह तीसरे नंबर पर काबिज हैं. बता दें, सपना चौधरी बिग बॉस के घर से आउट हो गई हैं. लेकिन शो से उन्होंने भी जबरदस्त फेम बटोरा है. वहीं टॉप-10 एंटरटेनर की लिस्ट में शिल्पा शिंदे 7वें नंबर पर और बंदगी कालरा 8वें नंबर पर हैं.
 

  • 6/6

सभी जानते हैं कि बिग बॉस में शिल्पा और अर्शी के बीच जंग चल रही है. दोनों के बीच कोल्ड वॉर जैसे हालात हैं. लेकिन अगर पॉपुलैरिटी की बात करें तो अर्शी ने शिल्पा मां को पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement