फैमिली से दूर सोहेल खान, सलमान-बहनों को याद कर लगे रोने, Ex वाइफ सीमा की हुईं आंखें नम

रियलिटी शो द अलायंस में सोहेल खान को इमोशनल होता देखा गया. शो में उनके साथ एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी दिख रही हैं. दोनों की बॉन्डिंग लोगों को पसंद आ रही है.

Advertisement
अलायंस में सोहेल खान (Photo: X/Prime video) अलायंस में सोहेल खान (Photo: X/Prime video)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

अमेजन प्राइम वीडियो के शो द अलायंस में रोमांचक गेम देखने को मिल रहा है. खान परिवार के लाडले सोहेल भी इस रियलिटी शो का हिस्सा हैं. उन्होंने अपनी सादगी और सच्चाई से सबका दिल जीत लिया है. सभी उनसे बेहद प्यार करते हैं. उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी गेम शो का हिस्सा हैं. दोनों अलग-अलग टीमों से खेल रहे हैं.

Advertisement

क्यों रोने लगे सोहेल?

अलायंस में सोहेल को अपने इमोशंस को कई दफा बयां करते हुए देखा गया है. सेक्सुअल हैरेसमेंट, पिता की तबीयत, बेटे निर्वाण के नाम को लेकर वो हाल-ए-दिल कह चुके हैं. लेटेस्ट एपिसोड में सोहेल को इमोशनल होते हुए देखा गया. वो अपने घरवालों को याद करते हुए नजर आए. शो में बाकी कंटेस्टेंट्स की तरफ से मिल रहे प्यार ने उन्हें भावुक कर दिया. 

होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से पूछा कि उनका गेम शो में ये हफ्ता कैसा बीता? इसका जवाब देते हुए एक्टर अपने इमोशंस को काबू में नहीं रख पाएं. उन्होंने कहा- मुझे तो बहुत मजा आ रहा है. मैंने यहां पर एक नई फैमिली बनाई है. मैं होम बॉय हूं. मेरी दुनिया छोटी है. मेरे खुद के करीबी लोगों के लिए मेरे पास इतना वक्त नहीं है. पापा, मम्मी, हेलेन आंटी, सलमान भाई, अरबाज भाई, अर्पिता, अलवीरा... इतना बोलकर वो रोने लगते हैं. अपने आंसुओं को रोकने की काफी कोशिश करते हैं, मगर कर नहीं पाते. सोहेल को इमोशनल होता देख वहां पर मौजूद सभी कंटेस्टेंट की आंखें भर आती हैं. 

Advertisement

सीमा दूसरी टीम में बैठकर दूर से सोहेल को देखती हैं. वो भी इमोशनल नजर आती हैं. सभी सोहेल को दिलासा देते हैं. आगे सोहेल ने कहा- मैंने 7 साल के लिए कॉमेडी शो होस्ट किया था. मैं कभी समझ नहीं पाया होस्ट और कंटेस्टेंट में कितना फर्क होता है. कंटेस्टेंट्स पर कितना प्रेशर होता है. इसलिए मैंने इस शो को हां कहा. क्योंकि मैं दूसरी साइड पर होना चाहता था. जो सीख मैंने अपनी जिंदगी के 55 साल नहीं पाई है जो यहां पर 15 दिन में पा ली है. 

द अलायंस में इस वीक सोहेल खान की टीम ट्रैकर लिस्ट में सबसे ऊपर है. मतलब सभी एविक्शन से सेफ हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »