बलिदान देकर बने क्रिकेटर-पेरेंट्स को दी लैविश लाइफ, बोलीं श्रेयस अय्यर की बहन, छलका दर्द

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने लॉकअप से बाहर निकलने के बाद अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की. उन्होंने भाई श्रेयस के संघर्ष, बलिदान और सफलता की कहानी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे श्रेयस ने आर्थिक रूप से परिवार का समर्थन किया.

Advertisement
ट्रोलिंग पर बोलीं श्रेष्ठा अय्यर (Photo: Instagram @shrestaiyer29) ट्रोलिंग पर बोलीं श्रेष्ठा अय्यर (Photo: Instagram @shrestaiyer29)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर का लॉकअप से सफर खत्म हो चुका है. शो से बाहर निकलने के बाद उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की है. उन्होंने भाई श्रेयस अय्यर के संघर्ष और सक्सेस का भी जिक्र किया. 

घमंडी हैं श्रेयस अय्यर?
भाई श्रेयस अय्यर के स्ट्रगल पर बात करते हुए श्रेष्ठा ने फिल्मीज्ञान के पॉडकास्ट में कहा- मुझे बहुत बुरा लगता है. मुझे लगता है कि वो बेस्ट डिजर्व करते हैं. क्योंकि मैंने उनका हार्ड वर्क देखा है. उन्होंने कितना बलिदान दिया है. मुझे जितनी आसान लाइफ मिली, उन्हें उतनी नहीं मिली. मैंने सिर्फ अच्छी चीजें देखी हैं. उन्होंने काफी बुरी चीजें देखी हैं. क्योंकि वो मुझसे बड़े हैं. 

Advertisement

श्रेयस की बहन कहती हैं- उनकी वजह से हमारी फैमिली अच्छी लाइफ जी रही है. मैं इसका क्रेडिट उन्हें ही दूंगी. क्योंकि उन्होंने हमारे पेरेंट्स को आर्थिक रूप से सपोर्ट किया है. उनका करियर और जर्नी बहुत मुश्किल भरा रहा है. वो अपना कॉलेज, घूमना-फिरना हर चीज का बलिदान देकर आगे बढ़े हैं. वो सुबह उठकर बस से प्रैक्टिस के लिए जाते थे. सोचता थे कि कैब के पैसे बचाऊंगा. 

'वो जो आज कर रहे हैं कैप्टेंसी वो उन्हें तीन साल पहले मिल जानी चाहिए थी. पर वो उन्हें अब मिल रहा है. कभी-कभी लक भी होता है. वो बहुत पॉजिटिव हैं. अगर यही चीज उनके सामने बोलो, तो वो कहेंगे कि क्या हो गया मिल तो गया ना. इस मौके को सोना बनाओ. श्रेष्ठा कहती हैं कि उनकी चोट के बाद जब मैं उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं, तो रोने लगी. उन्होंने कहा कि अगर तुझे रोना है, तो प्लीज बाहर चली जा. मेरे सामने मत रो. श्रेष्ठा ने बताया उन्होंने अपने भाई सिर्फ तब रोते देखा, जब 10 महीने पहले उनके डॉग की डेथ हुई.'
 
श्रेष्ठा से पूछा गया कि लोग श्रेयस अय्यर को घमंडी बोलते हैं. तो वो कहती हैं कि ऐसा नहीं है. वो बहुत प्यारे हैं. कोई भी स्पोर्ट्समैन खा रहा है या कुछ कर रहा है और उसी टाइम पर आप जाओगे बात करने, तो कोई भी इंसान इरिटेट हो जाएगा. वो सोशल मीडिया पर नहीं है. सोशल मीडिया उनकी टीम देखती है. क्योंकि वो ट्रोलिंग नहीं चाहते. बहुत जल्दी वो वक्त आएगा, जब लोग बोलेंगे कि श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के बेस्ट कैप्टन हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »