बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अमेजन प्राइम वीडियो के शो अलायंस में गेस्ट बने. फिनाले वीक में सलमान अपने भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे थे. शो में आकर भाईजान ने खूब एंटरटेन किया. भाई को गेम में आगे बढ़ने के लिए पुश किया. अपने जेल के मुश्किल दिनों को भी याद किया. कंटेस्टेंट्स ने दबंग खान को हेडक्वॉर्टर का टूर लिया. कुल मिलाकर कहें तो सलमान की ये विजिट स्पेशल रही.
सीमा-सोहेल के तलाक पर क्या बोले सलमान?
दोनों भाइयों का रीयूनियन फैंस को इमोशनल कर गया है. सलमान ने सोहेल और सीमा के तलाक का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि शादी टूटने का असर सिर्फ सोहेल पर ही नहीं बल्कि उनपर भी पड़ा था. एक्टर ने माना शो में सीमा-सोहेल के आमने-सामने आने को लेकर वो परेशान थे. लेकिन दोनों ने डिग्नीटी और ग्रेस के साथ शो में अपनी जर्नी जी. सलमान ने ये भी कहा कि सोहेल और सीमा ने ये रिश्ता बचाने की पूरी कोशिश की थी. लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. सलमान के मुताबिक, इस अलगाव ने सोहेल को अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया था. आज भी वो उससे पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. एक्टर ने भाई को मूव ऑन करने और किसी को डेट करने को कहा.
सलमान ने शो से निकलने के बाद सीमा इंटरव्यू का भी जिक्र किया. जहां पर उन्होंने सोहेल संग शादी को टॉक्सिक और नफरत भरा बताया था. हालांकि, अब सीमा और सोहेल कड़वाहट भुलाकर बेहतर रिश्ते में हैं. सलमान ने माना कि जब उनके बीच दूरियां आई थीं, पूरे परिवार के लिए वो दौर बेहद मुश्किल और दर्दनाक था. बातों-बातों में सलमान ने पुराने दिनों को भी याद किया. उन्होंने बताया कि सोहेल ने सबसे पहले परिवार को बताया था कि वो सीमा से शादी करना चाहते हैं. सलमान उस समय फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग कर रहे थे, तभी सोहेल का फोन आया और उन्होंने कहा कि उन्हें जीवनसाथी मिल गया है. वो सीमा से शादी करना चाहते हैं.
सलमान ने भाई को फिर से किसी को डेट करने की सलाह दी. अलायंस के सेट से जाते वक्त सलमान खान इमोशनल हुए. उन्होंने सोहेल समेत सभी को गले से लगाया. एक्टर ने निर्वाण की वीडियो कॉल पर सोहेल से बात कराई. सोहेल ने बेटे से वंशज के गेम और उनकी मैच्योरिटी की तारीफ की. सलमान ने भी 23 साल की उम्र में वंशज की मैच्योरिटी और बेखौफ अंदाज की सराहना की. सलमान से मिलकर सब खुश नजर आए. इस वीक शो का फिनाले हैं. देखते हैं कौन ये शो जीतता है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क