'हीरोइन को छूने में हाथ कांपते थे...', पवन सिंह ने क्यों लड़कियों से बनाई दूरी? विदेशी हसीना संग लगाए ठुमके

राइज एंड फॉल सीजन 2 में पावर स्टार पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री ने शो को लाइमलाइट में ला दिया है. पवन सिंह ने पेंटहाउस में अपने हिट गानों पर डांस किया और विदेशी हसीना इरीना के साथ मस्ती की.

Advertisement
पवन सिंह ने किया एंटरटेन (Photo: Social Media) पवन सिंह ने किया एंटरटेन (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

रियलिटी शो राइज एंड फॉल में बड़ा धमाका होने वाला है. टावर में पावर स्टार पवन सिंह की धांसू एंट्री हुई है. सीजन 1 में पवन सिंह ने गर्दा उड़ाया था. उन्होंने एंटरटेनमेंट का ऐसा तड़का लगाया कि पूरे सीजन बस उनकी ही चर्चा हुई. अब सीजन 2 में एक बार फिर पावर स्टार की एंट्री हुई है. पावर स्टार ने आते ही एंटरटेनमेंट का डोज हाई कर दिया.

Advertisement

पवन सिंह का धमाकेदार डांस
शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें पावर स्टार की इलेक्ट्रिफाईंग एंट्री होती है. वो सीधा पेंटहाउस में लैंड करते हैं. वहां उनके स्वागत में जश्न होता है. अब पवन सिंह आए और डांस ना हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है... पावर स्टार ने आते ही अपने हिट ट्रैक राजा जी और आई नहीं पर डांस किया. पावर स्टार के साथ विदेशी हसीना इरीना ने ठुमके लगाए. पवन सिंह की इरीना संग मस्ती की. इरीना ने भोजपुरी डायलॉग बोला. सबने पवन सिंह के साथ भोजपुरी गाने पर डांस किया. पवन सिंह के स्वैग से राइज एंड फॉल का टावर एंटरटेनमेंट के डोज से भरपूर हो गया. 

पेंटहाउस में मस्ती करने के बाद पवन सिंह ने बेसमेंट में वर्कर्स संग समय बिताया. वहां पवन सिंह ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ राज खोले. उन्होंने बताय क्यों वो लड़कियों से बात नहीं करते. कॉन्फिडेंस से जुड़ा एक किस्सा भी उन्होंने शेयर किया. एक्टर ने कहा- कभी वो हीरोइन का हाथ पकड़ने से घबराते थे. उनके हाथ कांपते थे. लेकिन आज वो कॉन्फिडेंट हैं. वो कहते हैं- आजकल हम लड़कियों से कम बात करते हैं. जहां भी बात करते हैं, वहीं पर कंट्रोवर्सी हो जाती है. पवन सिंह की एनर्जी ने पूरे घर को पॉजिटिव एनर्जी से भर दिया. 

Advertisement

पवन सिंह के आने से माहौल खुशनुमा और लाइट हो गया है. वो शो में गेस्ट बनकर आए हैं. देखना होगा कितने दिन टावर में रुकते हैं. शो से सारा गुरपाल और काजल राघवानी एलिमिनेट हो चुके हैं. फिनाले में बस 3 हफ्ते बचे हैं. टीवी के कई बड़े सितारे प्रियंका चाहर चौधरी को सपोर्ट कर रहे हैं. 

आपका फेवरेट कौन है?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »