बिग बॉस के बाद 'लॉकअप' में हुआ 'टीवी की बहुओं' का आमना-सामना! हिना खान के आरोपों पर बरसीं शिल्पा

हिना खान और शिल्पा शिंदे का 9 साल के बाद एक बार फिर आमना-सामना हुआ. लॉक अप में हिना बतौर गेस्ट बनकर आई थीं, और उन्होंने शिल्पा पर कई सारे आरोप लगाए. इसपर भाभीजी एक्ट्रेस भी जमकर बरसी थीं.

Advertisement
एक बार फिर हिना वर्सेज शिल्पा! (Instagram/@eyehinakhan @shilpashinde) एक बार फिर हिना वर्सेज शिल्पा! (Instagram/@eyehinakhan @shilpashinde)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

एकता कपूर का रियलिटी शो लॉक अप हर दिन नई कॉन्ट्रोवर्सी पैदा करता है. शो में सेलेब्स अपने सच का सामना करते हैं. शनिवार को शो में जजमेंट डे हुआ, जिसमें उर्फी जावेद और हिना खान बतौर गेस्ट आए. उन्होंने शिल्पा शिंहे, हर्षद चोपड़ा, समेत कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और उन्हें उनकी सच्चाई भी दिखाई. 

हिना खान ने शिल्पा को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने भाभीजी एक्ट्रेस को नॉमिनेशन से बचाने के लिए साफ इनकार किया था. हिना ने कहा था कि वो किसी ऐसे को नहीं बचाना चाहतीं जो दूसरों के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करते हैं. उनसे जुड़ी बातें नेशनल टीवी पर करते हैं और गंदी गेम खेलते हैं. हिना खान यहां पर अपनी को-स्टार शिवांगी जोशी को लेकर शिल्पा पर आरोप लगा रही थीं.

Advertisement

शिल्पा और हिना के बीच हुई कैट-फाइट 

शिल्पा ने शो के दौरान श्रेया कालरा के साथ मिलकर शिवांगी की पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया था. उन्होंने कहा था कि शिवांगी जिस शो में जाती हैं, वहां उनका हर किसी के साथ अफेयर रहता है. हालांकि हिना के शब्दों का वार शिल्पा नहीं सह सकीं. उन्होंने एक्ट्रेस को तुरंत टोकते हुए अपनी सफाई में कहा कि जो कुछ उन्होंने कैमरा पर कहा है, उन्हें उसकी पूरी जानकारी है. मगर हिना उनकी बात से सहमत नहीं हुईं.

शिल्पा की बातें सुनने के बाद उर्फी जावेद ने साफ किया कि वो लॉक अप 2 शिल्पा और श्रेया की वजह से ही देखती हैं. उनके मुताबिक, दोनों इस शो में असली मजा दिलाती हैं. हिना और उर्फी के जाने के बाद, श्रेया और शिल्पा के बीच भी एक बातचीत हुई. श्रेया ने भाभीजी एक्ट्रेस से कहा कि शायद उनका बचना मुश्किल ही था क्योंकि हिना उन्हें कभी नहीं बचातीं.

Advertisement

हिना पर भड़कीं शिल्पा 

इसपर शिल्पा ने भी तीखा जवाब दिया. उन्होंने हिना के लिए कहा- वो भाड़ में जाए. वो कैरेक्टर असासिनेशन की बात कर रही है, मैडम को पता है कि वो अंदर क्या-क्या बोल चुकी हैं. शिल्पा का मतलब बिग बॉस शो से था, जिसमें वो और हिना एक ही साथ थे. करीब 9 साल बाद, दोनों फिर आमने-सामने नजर आए जिसे फैंस ने तो काफी एंजॉय किया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »