क्या योगेश रावत के प्यार में हैं आकांक्षा चौधरी? 'लॉकअप 2' से बाहर होते ही अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

लॉक अप 2 से बाहत निकलते ही आकांक्षा चौधरी ने योगश संग डेटिंग की अफवाहों पर साफ-साफ बात की और मामले को हमेशा के लिए स्पष्ट कर दिया. उन्होंने क्या कहा. जानिए

Advertisement
योगेश रावत से रिलेशन पर बोलीं आकांक्षा चौधरी (Photo: Instagram @akankshachoudhary_official/yogeshrawat04) योगेश रावत से रिलेशन पर बोलीं आकांक्षा चौधरी (Photo: Instagram @akankshachoudhary_official/yogeshrawat04)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद आकांक्षा चौधरी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. शो से एविक्ट होने के बाद आकांक्षा ने मीडिया से बात करते हुए अपने साथी कंटेस्टेंट योगेश रावत के साथ नाम जोड़े जाने और डेटिंग की अफवाहों पर खुलकर अपनी बात रखी. लगातार उड़ रही इन खबरों आकांक्षा ने साफ कर दिया कि उनके और योगेश के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा कि बाहर लोग कयास लगा रहे थे.

Advertisement

India Forums को दिए इंटरव्यू के दौरान जब आकांक्षा से सवाल किया गया कि शो में और बाहर लोग उन्हें योगेश की गर्लफ्रेंड बता रहे हैं, तो इस पर हंसते हुए आकांक्षा ने कहा कि वे एक-एक व्यक्ति को पकड़कर यह सफाई नहीं दे सकतीं कि वे रिलेशनशिप में नहीं हैं. उन्होंने कहा, 'आपको जो लगता है, लगता रहे. मैंने हजार बार घर के अंदर भी यही बोला है और बाहर भी यही बोल रही हूं.'

आकांक्षा ने आगे अपनी बात रखते हुए स्पष्ट किया कि सिर्फ इसलिए कि उन्होंने योगेश के साथ एक शो साथ में किया है, लोग उन्हें साथ में देखकर जोड़कर देखने लगे हैं. उन्होंने कहा, 'हमारे बीच अभी भी सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है. मुझे अपनी जिंदगी या रिश्ते पर कोई टैग नहीं देना है. मुझे अपने करियर में आगे बढ़ना है और मैं इन सब चक्करों या किसी भी मेसी (गड़बड़) सिचुएशन में नहीं पड़ना चाहती.'

Advertisement

शो से बाहर मिलने में होता था काफी प्रेशर
योगेश के साथ अपने समीकरण पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि शो में आने से पहले भी वे दोनों एक-दूसरे से काफी सहज (कॉर्डियल) हो गए थे. लेकिन बाहर स्थिति यह थी कि वे खुलकर मिल भी नहीं पाते थे. उन्होंने कहा, 'हमारे म्‍यूचुअल दोस्त इतने थे कि अगर वे कभी घर आते थे तो मुझे अपने घर वापस जाना पड़ता था क्योंकि हम दोनों ही बहुत अनकम्फर्टेबल महसूस करते थे. कभी बातचीत बंद हो जाती थी, तो कभी लड़ाई-झगड़ा हो जाता था.'

आकांक्षा ने यह भी स्वीकार किया कि शो 'लॉक अप 2' में आने का एक छोटा सा कारण यह भी था कि बाहर इस रिश्ते को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब बार-बार न देने पड़ें. उन्होंने कहा कि अब चीजें बहुत साफ हो चुकी हैं. अब अगर आगे वे दोनों साथ में कोई काम भी करते हैं, तो लोग उनके रिश्ते पर बिना वजह के सवाल नहीं उठाएंगे.

Lock Upp 2 के बारे में
इस बीच, Lock Upp 2 का प्रीमियर 27 जून को Netflix पर हुआ था. शुरुआत में यह शो OTT प्लेटफ़ॉर्म पर शनिवार से बुधवार तक स्ट्रीम होता था. अब इस स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर हर दिन नए एपिसोड आते हैं. शो की शुरुआत 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी, जिनमें राम कपूर, हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चमोला, वरुण यादव, पामेला सेरेना, श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, माधुरी जैन ग्रोवर, सुनीता आहूजा, श्रेष्ठा अय्यर और अन्य शामिल थे.

Advertisement

अब यह शो अपने ग्रैंड फ़िनाले की ओर बढ़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस रियलिटी शो का फिनाले एपिसोड 5 अगस्त, 2026 को स्ट्रीम होगा. हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »