हफ्तों बाद पत्नी को देख रोमांटिक हुए राम कपूर, बांहों में लेकर किया Liplock, शरमाए कंटेस्टेंट्स

लॉकअप 2 में राम कपूर ने साफ-सुथरी गेम खेली. हालिया एपिसोड में उनकी पत्नी गौतमी कपूर विजिटर बनकर आईं, जहां दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा.

Advertisement
Ram kapoor kissed wife gautami (Photo: Instagram @iamramkapoor) Ram kapoor kissed wife gautami (Photo: Instagram @iamramkapoor)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप सीजन 2 में राम कपूर पहले दिन से छाए हुए हैं. अपने बिहेवियर की वजह से वो विवादों में भी आए. उनके कैरेक्टर पर उंगलियां उठीं. लेकिन साफ सुथरी गेम खेलने के लिए राम की सराहना भी की गई. शो के हालिया एपिसोड में राम की पत्नी गौतमी कपूर विजिटर बनकर आईं. एक्ट्रेस ने पति के गेम की तारीफ की.

Advertisement

रोमांटिक हुए राम और गौतमी

गौतमी को देखते ही राम सुपर एक्साइटेड हो गए. वो लॉकअप के अंदर बंद थे. वहीं गौतमी सेल के बाहर थीं. गौतमी को राम ने जोर से गले लगाया. गौतमी ने पति को बांहों में लिया. दोनों ने लिपलॉक किया. राम और गौतमी का प्यार देख दूसरे लॉकअप में बंद वरुण यादव और हर्षद चोपड़ा शरमाते हुए दिखे.

गौतमी और राम की रोमांटिक केमिस्ट्री इंटरनेट पर वायरल हो रही है. गौतमी का शांत नेचर और श्रेया कालरा को उनका शांति से जवाब देना लोगों को पसंद आया है. श्रेया ने राम के कैरक्टर पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वो बार-बार जिस तरह से kiss करने लगते हैं उन्हें अनकंफर्टेबल फील होता है. बावजूद इसके श्रेया के साथ गौतमी अच्छे से पेश आईं. उन्होंने श्रेया से माफी मांगी. कहा कि वो पति के बिहेवियर को सही नहीं ठहरा रही हैं. लेकिन वो असल जिंदगी में भी ऐसे ही हैं. लोगों के प्रति अपने अफेक्शन को छिपाते नहीं हैं.

Advertisement

इस वीक हुए क्रैकडाउन टास्क में राम कपूर को फिनाले वीक में एंट्री नहीं मिल पाई है. शो खत्म होने को है. राम कपूर, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, वरुण यादव, शिल्पा शिंदे के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. इस वीक जजमेंट डे के दिन किसी एक खिलाड़ी का सफर खत्म हो जाएगा. सोशल मीडिया पर अटकलें हैं शिल्पा शिंदे शो से एविक्ट होने वाली हैं. इन दिनों वो इमोशनली डाउन चल रही हैं. अपनी इकलौती दोस्त श्रेया कालरा से उनकी नहीं बन रही है. दोनों के बीच जमकर लड़ाइयां होती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »