'एक रात सोने के 50 लाख', 'वड़ा पाव गर्ल' से हुई गंदी डिमांड, करोड़पति बिजनेसमैन ने रखी शर्त

'वड़ा पाव गर्ल' अब एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है. उनका दावा है कि बिजनेसमैन, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर्स ने उनके सामने भद्दी डिमांड रखी. उनके पास इसके सबूत भी हैं.

Advertisement
वड़ा पाव गर्ल से हुई भद्दी डिमांड (Photo: Instagram @chandrika.dixit) वड़ा पाव गर्ल से हुई भद्दी डिमांड (Photo: Instagram @chandrika.dixit)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित की शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल चल रही है. चंद्रिका अपने पति युगम गेरा से अलग हो चुकी हैं. चंद्रिका का दावा है कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. वहीं, इसी बीच चंद्रिका ने एक और बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बिजनेसमैन, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स से उन्हें कंप्रोमाइज करने के ऑफर्स मिल चुके हैं. 

Advertisement

क्या बोलीं चंद्रिका?

दरअसल, चंद्रिका ने अपने एक पुराने वीडियो में दावा किया था कि कंप्रोमाइज करने के लिए उन्हें तगड़ी रकम ऑफर हुई. अब सिद्धार्थ कन्नन संग इंटरव्यू में चंद्रिका से इस बारे में पूछा गया कि क्या ये सच है कि उन्हें एक रात सोने के लिए 50 लाख ऑफर हुए थे? 

इसपर बात करते हुए चंद्रिका ने हामी भरी. उन्होंने कहा कि उन्होंने मेल भी चेक करवाया था. उनके पास सबूत भी हैं. उन्होंने कहा कि एक बड़े बिजनेसमैन ने उनसे कहा था- कंडीशन आपकी, सिचुएशन आपकी, लेकिन जगह मेरी होगी. मैं आपको 50 लाख ऑफर कर रहा हूं. बाकी आप बताइए जो भी आप चाहती हैं. 

चंद्रिका को मिले ये ऑफर्स

चंद्रिका और उनके मिस्ट्री मैन सैफी ने आगे बताया कि उन्हें कंप्रोमाइज का ऑफर प्रोफेशनली ईमेल पर मिला था. सैफी ने बताया कि चंद्रिका को कुछ डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स भी कॉल करके कंप्रोमाइज करने का ऑफर दे चुके हैं. कोई उन्हें दुबई भी बुला रहा था. 

Advertisement

चंद्रिका ने ये भी दावा किया कि ऑफर्स देने वाले लोगों ने उनसे कहा था- अगर आगे बढ़ना है तो ये सब करना होगा. वरना करियर में आगे नहीं बढ़ पाओगी. 

पति का चल रहा अफेयर

इसके अलावा चंद्रिका ने पति युगम गेरा को लेकर दावा किया कि उनके पति का एक नहीं, बल्कि दो महिलाओं संग अफेयर चल रहा है. चंद्रिका ने कहा कि उनके पति ने उन्हें खुद इस बारे में बताया था. पति के अफेयर के बारे में बात करते हुए वो काफी इमोशनल भी हो गईं. 

पति के बारे में वो बोलीं- वो मेरा प्यार है, मैं ये नहीं कहूंगी कि वो प्यार था...मैं उसकी लाइफ की सबसे पहली लड़की थी, जिसने उसका हाथ थामा था, जो उसकी बाइक के पीछे बैठती थी. जिससे वो अपनी हर एक बात शेयर करता था. मगर अब अचानक वो किसी और के साथ अपनी चीजें शेयर कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement