10 करोड़ का बजट और 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई, IMDb पर 8.3 रेटिंग, OTT पर रिलीज हुई ये फिल्म

महज 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'वाझा 2' ओटीटी पर स्ट्रीम हो गई है. अगर आप इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए तो इसे घर बैठे देख डालिए. जानिए आखिर क्या है फिल्म की कहानी.

Advertisement
'Vaazha 2' अब OTT पर (Photo: X/@JioHotstarMal) 'Vaazha 2' अब OTT पर (Photo: X/@JioHotstarMal)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:55 PM IST

मलयालम सिनेमा अक्सर अपनी सादगी और बेहतरीन कहानियों से दर्शकों को चौंका देता है, और साल 2026 में जिस फिल्म ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह है 'Vaazha 2: Biopic of a Billion Bros'. कम बजट और बिना किसी तामझाम के बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी कि बड़े-बड़े सुपरस्टार्स भी देखते रह गए. 

अब थिएटर में तहलका मचाने और महज 10 करोड़ रुपये के बजट में दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने के बाद, अब यह फिल्म उन दर्शकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है जो इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए थे.

Advertisement

JioHotstar पर शुरू हुई स्ट्रीमिंग
अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. 'Vaazha 2' का डिजिटल प्रीमियर 8 मई से JioHotstar पर हो चुका है. JioHotstar Malayalam ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसकी घोषणा की और बताया कि दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए फिल्म को रिलीज कर दिया गया है. खास बात यह है कि भाषाई बाधा को दूर करते हुए इसे न केवल मलयालम, बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी स्ट्रीम किया जा रहा है.

बॉक्स ऑफिस पर रच दिया इतिहास
इस फिल्म की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने केरल में सबसे तेजी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसने कल्याणी प्रियदर्शन की 'Lokah Chapter 1 Chandra' (24 दिन) और दिग्गज एक्टर मोहनलाल की फिल्म 'Thudarum' (19 दिन) के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक,  2 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 129.09 करोड़ और वर्ल्डवाइड 234.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सबको हैरान कर दिया है.

Advertisement

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी चार दोस्तों—हशीर, एलन, अजिन और विनायक के इर्द-गिर्द घूमती है. समाज और परिवार की नजरों में ये चारों 'बेकार' या 'मुसीबत' माने जाते हैं. फिल्म बड़ी ही खूबसूरती से दिखाती है कि कैसे ये दोस्त पढ़ाई के बोझ, सामाजिक दबाव और अपने परिवार की उम्मीदों के बीच खुद को तलाशने की कोशिश करते हैं. स्कूल से लेकर एडल्टहुड तक का उनका यह सफर दोस्ती की एक नई परिभाषा पेश करता है. IMDb पर 8.3 की दमदार रेटिंग यह बताने के लिए काफी है कि दर्शकों को यह कहानी कितनी अपनी सी लगी है. 

फिल्म की स्टार कास्ट
'Vaazha 2' में हशीर एच., एलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक वी. लीड रोल में हैं, जबकि अजू वर्गीस और अल्फ़ोंस पुथरेन जैसे मंझे हुए कलाकारों ने सपोर्टिंग रोल निभाई हैं. आपको बता दें कि इस सफर की शुरुआत 2024 में 'Vaazha: Biopic of a Billion Boys' से हुई थी, जिसका डायरेक्शन आनंद मेनन ने किया था. अगर आपने अब तक इन दोस्तों की मस्ती और जज्बात भरी कहानी नहीं देखी है, तो JioHotstar पर यह आपके लिए बेस्ट वॉच हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement