विवादों के बीच शिल्पा शिंदे को मिला साथ, CINTAA महासचिव ने किया सपोर्ट, कहा- वो दिल की साफ

टीवी एक्ट्रेस उपासना सिंह ने सुझाव दिया कि उस समय विवाद से जुड़े हालात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए. एक्ट्रेस ने शिल्पा शिंदे के एक ऐसे पहलू के बारे में भी बताया जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं.

Advertisement
शिल्पा शिंदे पर बोलीं उपासना (Photo: Screengrab) शिल्पा शिंदे पर बोलीं उपासना (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

टीवी की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों एक पुराने विवाद को लेकर चौतरफा आलोचनाओं से घिरी हुई हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान शिल्पा ने यह कबूल करके सबको चौंका दिया कि करीब नौ साल पहले 'भाभीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाए गए उनके यौन उत्पीड़न के आरोप झूठे थे. जिसके बाद  FWICE और AICWA जैसे बड़े फिल्म संगठनों और टीवी इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने उनकी कड़ी निंदा की.

Advertisement

वहीं अब सीनियर एक्ट्रेस और सिनटैए (CINTAA) की महासचिव उपासना सिंह खुलकर उनके समर्थन में आ गई हैं. उपासना का मानना है कि भले ही शिल्पा से पास्ट में बड़ी गलती हुई हो, लेकिन आज सार्वजनिक रूप से अपनी इस भूल को स्वीकार करने के उनके साहस की सराहना की जानी चाहिए.

उपासना सिंह ने क्या कहा?
शिल्पा शिंदे के साथ कई प्रोजेक्ट्स में स्क्रीन शेयर कर चुकीं उपासना सिंह ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानने का हवाला देते हुए इस मुद्दे पर अपनी राय रखी. Screen को दिए इंटरव्यू में बात करते हुए उपासना ने कहा, 'मैं शिल्पा को बहुत करीब से जानती हूं और हम दोनों ने तीन शोज में साथ काम किया है. हर इंसान की फितरत अलग होती है. मैं उनके बारे में सोशल मीडिया पर कही जा रही बुरी बातों से वाकिफ हूं. अगर मैं उनके द्वारा अतीत में किए गए उस दावे को सही ठहराऊं, तो वह पूरी तरह गलत होगा. उन्होंने निश्चित तौर पर एक बड़ी गलती की थी, लेकिन अच्छी बात यह है कि उन्होंने समय रहते उसे महसूस किया और इसके लिए माफी भी मांगी. अगर उन्हें सच में अपनी गलती का पछतावा न होता, तो वे आज दुनिया के सामने आकर ऐसा कभी नहीं कहतीं.'

Advertisement

जूनियर स्टाफ की मसीहा रही हैं शिल्पा
विवादों से परे हटकर उपासना ने शिल्पा शिंदे के एक ऐसे मानवीय पहलू का जिक्र किया, जिससे आम जनता और फैंस अनजान हैं. उन्होंने बताया कि सेट पर मुश्किल परिस्थितियों में शिल्पा हमेशा जूनियर आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स के लिए ढाल बनकर खड़ी रही हैं. उपासना ने कहा, 'शिल्पा का एक और चेहरा भी है जिसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता. वह दिल की बेहद साफ और अच्छी महिला हैं. मुझे नहीं पता कि मेरी इस बात पर लोग अब क्या रिएक्शन देंगे, लेकिन मैं यह अपने एक्सपीरियंस से कह रही हूं.  कोई भी जरूरतमंद अगर उनके पास जाकर कहता कि उसके पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं, तो शिल्पा तुरंत उसकी मदद करती थीं. 

इस पूरे विवाद के पीछे की परिस्थितियों का विश्लेषण करते हुए उपासना ने कहा कि हमें उस वक्त के हालातों को भी समझने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'हमारी इस ग्लैम इंडस्ट्री में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं, जहां दो लोगों के बीच का आपसी मनमुटाव बेहद खराब मोड़ ले लेता है. उस दौर में, अत्यधिक गुस्से और मानसिक झुंझलाहट में लोग अक्सर अपनी मर्यादा भूल जाते हैं और ऐसी बातें कह जाते हैं जिनका असल में वे मतलब नहीं रखते. हमें उस समय के शिल्पा के हालातों को देखना होगा; हो सकता है कि वे आर्थिक तंगी से जूझ रही हों, या वह शो छोड़ना चाहती हों, या फिर उनके भीतर कोई और बड़ी कुंठा रही हो. जब उन्हें लगा कि उनका पक्ष कमजोर पड़ रहा है, तो उन्होंने गुस्से में यह आत्मघाती कदम उठा लिया.'

Advertisement

गुस्से में उठाया कदम- उपासना
उपासना ने इस बात की ओर भी ध्यान दिलाया कि इस बड़े आरोप के बाद भी इंडस्ट्री के समीकरण पूरी तरह नहीं बिगड़े. उन्होंने तर्क देते हुए कहा, 'मैं उनके उस कदम को किसी भी तरह सही नहीं ठहरा रही हूं. लेकिन मैं सिर्फ उस मानसिक स्थिति को समझने की कोशिश कर रही हूं जिसमें उन्होंने यह फैसला लिया होगा. सबसे बड़ी बात यह है कि इस विवाद के बाद भी वही प्रोड्यूसर्स दोबारा शिल्पा के साथ काम कर रहे हैं. अगर वे सच में शिल्पा से इस कदर आहत होते तो क्या वे उनके साथ दोबारा प्रोजेक्ट्स करते? बिल्कुल नहीं. 

झूठे आरोपों पर संगठनों ने जताई कड़ी नाराजगी
भले ही उपासना सिंह मामले में थोड़ा नरम रुख अपना रही हैं, लेकिन फिल्म और टीवी संगठनों का गुस्सा इस बात पर शांत नहीं हो रहा है. शनिवार को ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है. संगठन का साफ कहना है कि किसी भी व्यक्ति पर ऐसे संगीन और झूठे आरोप लगाने से न केवल सामने वाले व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा और सालों के बने बनाए करियर को नुकसान पहुँचता है, बल्कि उसके पारिवारिक जीवन और मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »