Toxic Teaser: यश का 'एनिमल' अवतार पर्दाफाड़ एंटरटेनमेंट के लिए रेडी, कहानी में है डबल रोल!

'KGF' फिल्मों से यश ने जो स्टारडम कमाया, उसका वो आगे क्या करेंगे ये देखने का इंतजार जनता लगातार कर रही है. अब यश की अगली फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर आ गया है, जिसका फर्स्ट लुक देखकर लोगों के मुंह खुले रह गए थे. इस टीजर से यश ने बता दिया है कि वो 19 मार्च को 'धुरंधर 2' के लिए तगड़ा कॉम्पिटीशन होने वाले हैं.

Advertisement
'टॉक्सिक' टीजर: खून-खच्चर से भरा यश का गैंगस्टर अवतार (Photo: Screengrab) 'टॉक्सिक' टीजर: खून-खच्चर से भरा यश का गैंगस्टर अवतार (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:56 AM IST

KGF 2 स्टार यश ने जबसे अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक' अनाउंस की थी, तभी से जनता इसके लिए टकटकी लगाए बैठी थी. यश के जन्मदिन पर आए 'टॉक्सिक' के फर्स्ट लुक ने उन्हें जैसे अवतार में पेश किया, वो देखने के बाद तो लॉग शॉक ही रह गए थे. जहां एक तरफ 'टॉक्सिक' से यश का अवतार हर मसाला फिल्म लवर का ड्रीम है. वहीं अभी तक यश की फिल्में फैमिली के साथ बैठकर देखते आए फैन्स के लिए ये थोड़ा शॉकिंग भी है. 

Advertisement

अब 'टॉक्सिक' का टीजर आ गया है जो यश के अवतार को एक नए एंगल में पेश कर रहा है. फर्स्ट लुक में जहां यश का किरदार महाठरकी अंदाज में नजर आ रहा था. वहीं टीजर में वो एक अलग अंदाज में नजर आ रहा है. टीजर ये भी बता रहा है कि यश का फिल्म में डबल रोल हो सकता है.  

क्या लेकर आया है 'टॉक्सिक' का टीजर?
'टॉक्सिक' का टीजर आधे हिस्से में एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा लगता है, जिसमें यश का किरदार 80s वाले स्टाइल में नजर आ रहा है. जबकि टीजर के सेकंड हाफ में वो मॉडर्न स्टाइल में नजर आ रहे हैं. कहानी किसी माफिया एम्पायर की नजर आ रही है, जिसे यश का ओल्ड अवतार खो देगा और यंग अवतार फिर से उसपर राज करने की कोशिश करेगा. टीजर की हिंसा, 'एनिमल' के बाद वाले दौर की ग्राफिक वायलेंस के लेवल को मैच करने के लिए बहुत उतावली नजर आ रही है. खून-खच्चर जमकर भरा पड़ा है.

Advertisement

लेकिन दिलचस्प ये है कि आधा दर्जन से ज्यादा एक्ट्रेसेज फिल्म में होने के बावजूद, टीजर में एक भी एक्ट्रेसज का सीन नहीं है. कुछ लोगों को ये निराशाजनक भी लग सकता है, मगरये दिलचस्प इसलिए है क्योंकि डायरेक्टर गीतू मोहनदास कहानी छुपाती नजर आ रही हैं. यानी सामने जितना दिख रहा है, पर्दे के पीछे उससे ज्यादा है.  यहां देखें 'टॉक्सिक' का टीजर: 


बड़े परदे पर कब होगा टॉक्सिक का धमाका?
यश की 'टॉक्सिक' 19 मार्च को, ईद के मौके पर आ रही है. लंबे वक्त पहले ही यश ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी थी. मगर दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर 2' ने भी 19 मार्च की रिलीज डेट अनाउंस कर दी तो मामला दिलचस्प हो गया. 'टॉक्सिक' के सामने मुकाबला बड़ा है. लेकिन टीजर ने बता दिया है कि यश पूरी तरह तैयार हैं. गीतू मोहनदास का डायरेक्शन बहुत स्टाइलिश होने के साथ-साथ मास सिनेमा मोमेंट्स से भरा है. दूसरी तरफ 'टॉक्सिक' के टीजर में बहुत कुछ ऐसा नजर आ रहा है जो जनता की जिज्ञासा बढ़ाएगा और उन्हें पहले ट्रेलर, फिर फिल्म तक खींचकर लाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement