Film Wrap: 283 बार गंजे होकर बने 'बापूजी', भारती ने खरीदा लैविश स्टूडियो, किया गृहप्रवेश

भारती सिंह ने अपने नए करोड़ों के स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया है. सलमान खान के शो बिग बॉस 20 की तैयारियां जोरों पर हैं. पवन सिंह के इवेंट में अफरा-तफरी मची. जानें शोबिज में और क्या खास हुआ.

Advertisement
Bharti Singh-Amit bhatt (Photo: Instagram @amitbhatt9507/bharti.laughterqueen) Bharti Singh-Amit bhatt (Photo: Instagram @amitbhatt9507/bharti.laughterqueen)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST

बुधवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में भारती सिंह के नए स्टूडियो की चर्चा रही. सलमान खान के शो बिग बॉस 20 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सोनू निगम को गंभीर बीमारी हुई है. फिल्म रैप में जानें और क्या खास हुआ.

283 बार गंजे होकर बने 'जेठालाल' के 'बापूजी', 'तारक मेहता' में बूढ़ा बनकर मिली शोहरत, जब बोले- लोग पैर छूते थे

Advertisement

तारक मेहता शो में अमित भट्ट को लंबे समय तक गंजा दिखाया गया, लेकिन असल जिंदगी में उनके घने बाल हैं. मेकअप करने और विग पहनकर गंजा दिखने में उन्हें रोजाना 2 से ढाई घंटे का टाइम लगता था. ऐसे में उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था. यूट्यूब चैनल The Moi Blog संग पुराने इंटरव्यू में उन्होंने अपने किरदार को लेकर कई खुलासे किए थे. उनके मुताबिक,  उन्होंने लगभग 283 बार अपना सिर मुंडवाया था.

भारती सिंह ने खरीदा करोड़ों का स्टूडियो, पति-बेटों संग किया गृहप्रवेश, हुईं भावुक

कॉमेडियन भारती सिंह ने फैन्स से एक गुड न्यूज शेयर की है. भारती ने व्लॉग में बताया कि उन्होंने नया स्टूडियो ले लिया है, जिसकी उन्होंने ग्रैंड अपोनिंग की. वीडियो में भारती ने नए स्टूडियो का टूर भी कराया. नए ऑफिस की पूजा हुई है. हर्ष ने नारियल फोड़कर स्टूडियो का शुभारंभ किया. 

Advertisement

सलमान खान के शो Bigg Boss 20 की तैयारी शुरू, गुल्लू-उर्फी की एंट्री पक्की? होगा धमाका

बिग बॉस 20 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. शो की शूटिंग 21 सितंबर से शुरू होगी. कंटेस्टेंट्स को शॉर्टलिस्ट करने का प्रोसेस भी मेकर्स ने शुरू कर दिया है. फैसल शेख, जन्नत जुबैर, गुल्लू, अंजलि अरोड़ा, उर्फी जावेद, अरबाज पटेल, रूरू ठाकुर, सैंटी शर्मा के नामों की चर्चा है.

पवन सिंह के इवेंट में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वायरल हो रहा वीड‍ियो

पवन सिंह के बलिया में हुए कार्यक्रम में भारी भीड़ ने अफरा-तफरी मचा दी, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हुई. भीड़ बेकाबू हो गई और टेबल-कुर्सियां टूट गईं. पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें कई फैंस घायल हुए.

सोनू निगम को हुई गंभीर बीमारी-भारी हुई आवाज, लेकिन नहीं कैंसिल किया लाइव शो, बोले- दर्दनाक है

सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और मुंबई में होने वाले लाइव परफॉर्मेंस से पहले अपनी सेहत के बारे में बात की. सोनू ने बताया कि उन्हें पिन्च्ड नर्व्स (दबी हुई नस) की परेशानी है. वो पिछले एक हफ्ते से इस समस्या को समझने के लिए कई मेडिकल टेस्ट करवा रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »