Film wrap: सनी देओल का मुंबई वाला बंगला होगा नीलाम, CM योगी के बाद अखिलेश यादव से मिले रजनीकांत

फिल्म रैप में जानिए कि रविवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ. सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' थिएटर्स में धमाल मचा रही है. हर दिन फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. लेकिन इधर सनी की एक प्रॉपर्टी पर नीलामी का खतरा मंडरा रहा है.

Advertisement
सनी देओल सनी देओल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

फिल्म रैप में जानिए कि रविवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ. सनी ने बैंक से लोन लिया था, जिसकी रिकवरी के लिए बैंक उनके विला को नीलाम करने का विज्ञापन निकाल चुका है. इसके अलावा रविवार को रजनीकांत ने अपने दोस्त और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात की. 

'गदर 2' से आगे निकली रजनीकांत की 'जेलर', 10 दिन में किया 500 करोड़ का कलेक्शन, बनी दूसरी सबसे बड़ी इंडियन फिल्म
रजनीकांत की वापसी ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है. उनकी लेटेस्ट रिलीज 'जेलर' ने सिर्फ 10 ही दिन में कलेक्शन का पहाड़ खड़ा कर दिया. फिल्म का कलेक्शन 500 करोड़ से ज्यादा हो गया है. तमिल इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी 'जेलर', 'गदर2' से भी बहुत आगे है. 

Advertisement

'गदर 2' स्टार सनी देओल का मुंबई वाला बंगला होगा नीलाम, नहीं चुकाया लोन, अब बैंक वसूलेगा 56 करोड़
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' थिएटर्स में धमाल मचा रही है. हर दिन फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. लेकिन इधर सनी की एक प्रॉपर्टी पर नीलामी का खतरा मंडरा रहा है. सनी ने बैंक से लोन लिया था, जिसकी रिकवरी के लिए बैंक उनके विला को नीलाम करने का विज्ञापन निकाल चुका है. 

गदर 2-OMG 2 के चक्कर में फंसी अभिषेक बच्चन की 'घूमर', 3 हफ्ते पुरानी इस फिल्म से भी कम रही कमाई
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'घूमर' इस शुक्रवार थिएटर्स में रिलीज हुई. लेकिन पिछले हफ्ते रिलीज हुईं दो बड़ी फिल्मों के चक्कर में ये पिसती नजर आ रही है. गदर 2 और OMG 2 के बीच इसे बहुत कम दर्शक मिल रहे हैं. हाल ये हैं कि इसे दो दिनों में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से भी कम कमाई की है. 

Advertisement

CM योगी के बाद अखिलेश यादव से मिले रजनीकांत, लगाया गले, 9 साल पुरानी है दोस्ती
रविवार को रजनीकांत ने अपने दोस्त और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात की. अब अखिलेश यादव ने रजनीकांत संग इस मुलाकात के फोटोज शेयर कर दिए हैं. तस्वीरों में दोनों को एक दूसरे के साथ बैठकर बातचीत करते और गले लगाते देखा जा सकता है. 

'गदर 2' ने 9वें दिन की कमाई से पलटा ये बड़ा रिकॉर्ड, हर बड़ी फिल्म को छोड़ा पीछे 'बाहुबली 2' हो या 'पठान'
सनी देओल का गदर बॉक्स ऑफिस को हर दिन एक नया रिकॉर्ड बनाकर दे रहा है. शुक्रवार को पहले सॉलिड जंप के साथ धुआंधार कमाई करने वाली 'गदर 2' ने, अब शनिवार को भी कमाल कर दिया है. ये फिल्म ऐसी स्पीड से कमाई कर रही है, जो बड़ी-बड़ी फिल्मों ने नहीं देखी. दूसरे शनिवार को इसका कलेक्शन एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement