कैमरे पर हुए इंटीमेट-बांहों में जकड़कर किया Liplock, सौरव गांगुली के शो में कंटेस्टेंट्स ने पार की हदें, क्रिकेटर ने दी वॉर्निंग

सौरव गांगुली के शो में कंटेस्टेंट्स ने सारी लिमिट क्रॉस कर दी हैं. कंटेस्टेंट्स कैमरे पर खुलेआम इंटीमेट हो गए, जिसपर सौरव गांगुली का गुस्सा फूट पड़ा है.

Advertisement
सौरव गांगुली के शो में पार हुईं हदें (Photo: Screengrab) सौरव गांगुली के शो में पार हुईं हदें (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

OMG! ये तो हद ही गई है. जी हां, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली के रियलिटी शो 'बिग बॉस बांग्ला' में कंटेस्टेंट्स ने सारी हदें पार कर दी हैं. कंटेस्टेंट्स 150-200 कैमरों में खुलेआम इंटीमेट हो गए. फैमिली शो में इंटीमेट होने पर सौरव गांगुली का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने कंटेस्टेंट्स को वॉर्निंग दे डाली. 

गुस्से में सौरव गांगुली

सौरव गांगुली के 'बिग बॉस बांग्ला' में कंटेस्टेंट्स राजवीर और नंदिनी ये भूल गए कि वो एक रियलिटी शो में हैं, जहां हर कोने में कैमरे लगे हैं. राजवीर और नंदिनी कई बार खुल्लम-खुल्ला कैमरों पर इंटीमेट होते दिखे. दोनों कभी एक दूजे की बांहों में लिपटते नजर आए तो कभी एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए दिखाई दिए. 

Advertisement

फैमिली शो में रोमांस करने और इंटीमेट होने पर सौरव गांगुली भड़क गए. उन्होंने कंटेस्टेंट राजवीर और नंदिनी को वॉर्निंग दे डाली. सौरव गांगुली को इस तरह गुस्से में देखकर सभी हैरान हो गए. 

 

 

सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस बांग्ला' के कंटेस्टेंट्स की क्लिप वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों हदें पार करते हुए इंटीमेट होते नजर आ रहे हैं. 'बिग बॉस बांग्ला' में लिमिट क्रॉस होती देख लोगों का कहना है कि सलमान खान के शो में लव गिल और स्काउट ओपी का रोमांस तो इनके सामने कुछ भी नहीं है. वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »