ड्रग्स केस: रिया चक्रवर्ती को मिली बेल, लेकिन नहीं छोड़ सकेंगी देश

ड्रग केस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बेल मिल गई है. बुधवार को अदालत ने रिया चक्रवर्ती को बेल देने का फैसला किया.

Advertisement
रिया चक्रवर्ती को मिली बेल रिया चक्रवर्ती को मिली बेल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 11:35 AM IST
  • ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया समेत तीन को दी बेल
  • देश नहीं छोड़ पाएंगी रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से इतर चल रहे ड्रग्स कनेक्शन के केस में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बेल मिल गई है. बुधवार को अदालत ने रिया चक्रवर्ती को बेल देने का फैसला किया. बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को अपनी सुनवाई में शोविक चक्रवर्ती को बेल नहीं दी है. उनकी अर्जी को खारिज कर दिया गया है, यानी अभी उन्हें जेल में ही रहना होगा. 

Advertisement

रिया चक्रवर्ती करीब एक महीने तक जेल में बंद रही, लेकिन अब उन्हें बाहर आने दिया जाएगा. हालांकि, रिया चक्रवर्ती को कई शर्तें पूरी करनी होंगी.

  • जमानत के लिए एक लाख रुपये का बॉन्ड देना होगा.
  • अपना पासपोर्ट जमा करना होगा, देश से बाहर नहीं जा सकेंगी.
  • मुंबई से बाहर यात्रा करने पर इजाजत लेनी होगी.
  • बेल मिलने के दस दिन बाद पास के पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी होगी.
  • जब भी एनसीबी या पुलिस बुलाएगी तो रिया को पेशी के लिए जाना होगा.

बुधवार को सुनाए गए फैसले में तीन लोगों को बेल मिली है, जिनमें रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत शामिल हैं. तीनों पर ही एक ही जैसे शर्तें लगाई गई हैं. जबकि बसित परिहार, शोविक चक्रवर्ती को जमानत नहीं मिल पाई है. हालांकि, एनसीबी की ओर से कहा गया है कि वो बेल मिलने के खिलाफ अपील करेंगे. शोविक को बेल मिलना इसलिए भी मुश्किल रहा क्योंकि उनपर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं. 

Advertisement

रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था. रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है. रिया और उनके भाई की कई ड्रग्स पेडलर्स संग चैट भी सामने आई थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »