'इंसानियत धर्म या बॉर्डर को नहीं जानती', बाढ़ पर बॉलीवुड की चुप्पी पर Pak एक्ट्रेस Mehwish Hayat ने जताया दुख, बोलीं- हम तकलीफ...

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने अब अपने देश में आई बाढ़ को लेकर बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर निराशा जताई है. मेहविश ने अपनी पोस्ट में लिखा की इंसानियत और तकलीफ कोई बॉर्डर नहीं जानती है. बॉलीवुड सेलेब्स पर अपनी पोस्ट को लेकर मेहविश हयात चर्चा में बनी हुई हैं. आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने और क्या कहा?

Advertisement
मेहविश हयात मेहविश हयात

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

पाकिस्तान इस समय बाढ़ के कारण भारी तबाही से जूझ रहा है. इस बाढ़ ने पाकिस्तान में अचानक लाखों लोगों की जिंदगियों को तहस-नहस कर दिया है. कई लोग बेघर हो गए हैं. बाढ़ की वजह से पाकिस्तान के लाखों लोगों की जिंदगी उजड़ गई है. अपने देश में आई बाढ़ को लेकर अब पाकिस्तान की एक्ट्रेस मेहविश हयात ने, बॉलीवुड सितारों की खामोशी पर निशाना साधा है. 

Advertisement

बॉलीवुड सितारों से निराश हैं मेहविश हयात

मेहविश हयात पाकिस्तानी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं. हयात ने अब पाकिस्तान में आई बाढ़ को लेकर बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर निराशा जताई है. मेहविश ने अपनी पोस्ट में लिखा की इंसानियत और तकलीफ कोई बॉर्डर नहीं जानती है. 

मेहविश हयात ने पाकिस्तान में आई बाढ़ पर बॉलीवुड की चुप्पी पर एक पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- बॉलीवुड सितारों की चुप्पी हैरान करने वाली है. पीड़ा कोई राष्ट्रीयता, जाति या धर्म नहीं जानती. उनके लिए यह दिखाने का इससे बेहतर मौका नहीं है कि वे राष्ट्रवादी राजनीति से ऊपर उठ सकते हैं और पाकिस्तान में अपने फैंस की परवाह कर सकते हैं. हम दर्द से गुजर रहे हैं और कुछ काइंड वर्ड्स बहुत मायने रखते हैं. 

 

पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेस हैं मेहविश हयात

Advertisement

मेहविश हयात की बात करें तो वो पाकिस्तान की कई हिट फिल्मों और टीवी शोज में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिल जीत चुकी हैं. पाकिस्तान की जिस फिल्म में मेहविश हयात होती हैं, उसका हिट होना तय माना जाता है. मेहविश अपनी एक्टिंग के साथ अपने लुक्स और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. अब बॉलीवुड सेलेब्स पर अपनी पोस्ट को लेकर मेहविश हयात चर्चा में बनी हुई हैं. मेहविश हयात के इस पोस्ट के बारे में आपकी क्या राय है, बताइगा जरूर.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »