Mawra Hocane Blessed With Son: शादी के डेढ़ साल बाद मां बनी एक्ट्रेस, पति ने बेटे के कान में पढ़ी अजान, Video

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन और उनके पति अमीर गिलानी ने अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे का नाम Syed Azmar Hussain Kamal Gilani और एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें अमीर गिलानी ने बेटे के कान में अजान देते दिख रहे हैं.

Advertisement
मां बनी एक्ट्रेस (Photo: Social Media) मां बनी एक्ट्रेस (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:41 AM IST

मुबारक हो! ‘सनम तेरी कसम’ फेम पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने पहली बार मां बनने की खुशखबरी दी है. मावरा और उनके पति अमीर गिलानी के घर एक बेटे का जन्म हुआ है. कपल ने सोशल मीडिया पर इस खुशी को फैंस के साथ शेयर करते हुए अपने नन्हे बेटे का नाम भी रिवील कर दिया.

रिवील किया नाम 
मावरा होकेन और अमीर गिलानी ने अपने बेटे का नाम Syed Azmar Hussain Kamal Gilani रखा है. कपल ने उन्हें प्यार से Azmar कहा है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में मावरा और अमीर ने अपने बेटे को ‘लिटलेस्ट मोस्ट प्रेशियस ट्रेजर’ यानी सबसे कीमती खजाना बताया.

Advertisement

Azmar नाम का मतलब ‘सिंह’ होता है. मावरा और अमीर ने अपने बेटे को ‘द किंग ऑफ आवर जंगल, आवर प्राइड’ कहा. यानी उनके लिए ये नन्हा मेहमान उनके जीवन का सबसे बड़ा गर्व है.

बेटे के कान में अजान
कपल ने बेटे के जन्म के साथ एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो में अमीर गिलानी अपने न्यूबॉर्न बेटे के कान में अजान सुनाते नजर आए. इस्लामिक परंपरा के मुताबिक, बच्चे के जन्म के बाद उसके कान में अजान दी जाती है. यह पल देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए. मावरा ने अपने बेटे के लिए ‘अल्हमदुलिल्लाह’ लिखते हुए शुक्रिया अदा किया. उनकी इस पोस्ट पर फैंस और इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने खुशियां मनाईं. एक्ट्रेस दुर्रेफिशान सलीम ने भी नन्हे अजमार के लिए प्यार भरी शुभकामनाएं दीं और उन्हें ‘खाला’ कहा.

Advertisement

छिपाई थी प्रेग्नेंसी
मावरा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई बड़ा सार्वजनिक ऐलान नहीं किया था. हालांकि, हाल में उनके बेबी बंप को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि वो जल्द मां बनने वाली हैं. लेकिन कपल ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया था. अब बेटे के जन्म की खबर आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं. कई लोगों ने कहा कि मावरा और अमीर के लिए यह सबसे खूबसूरत उपहार है. कपल की इस नई जिम्मेदारी को लेकर फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं.

मावरा होकेन और अमीर गिलानी ने फरवरी 2025 में शादी की थी. दोनों की जोड़ी पाकिस्तानी ड्रामा ‘सबात’ और ‘नीम’ में भी नजर आई थी. मावरा को भारतीय दर्शकों में हर्षवर्धन राणे के साथ आई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से जाना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »