'मां-बाप को दोष ना दें' केतन अग्रवाल मर्डर केस पर बोलीं कंगना रनौत

केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर दिया है, जिसमें हर दिन नए पहलू सामने आ रहा है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने अपने विचार शेयर किए हैं.

Advertisement
Kangna Kangna

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

केतन अग्रवाल मर्डर केस ने देशभर को हिला कर रख दिया है. हाई-प्रोफाइल केस में हर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं. सवाल बहुत हैं, जिनका जवाब किसी के पास नहीं है. अब इस पर एक्ट्रेस-सांसद कंगना रनौत ने भी अपनी राय दी है.

कंगना ने रखा पक्ष
केतन अग्रवाल केस पर अपना रिएक्शन देते हुए कंगना इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. उन्होंने लिखा कि माता‑पिता को बच्चों के किए पर दोष नहीं देना चाहिए. इन दिनों सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अपने दोस्त‑परिवार का बड़ा असर है, जो किसी के व्यवहार को प्रभावित करता है. कंगना ने लिखा कि आजकल घर और परिवार देखकर बच्चों के संस्कार का पता नहीं चलता. 

Advertisement

जरूरी ये है कि उन्हें कौन "प्रोग्राम" कर रहा है, वो किसके साथ समय बिताते हैं. वो किससे प्रभावित हो रहे हैं. माता-पिता को दोषी ठहराना ठीक नहीं, क्योंकि आजकर लोग कई तरह की लाइफ जी रहे हैं. इसलिए बच्चों के कामों के लिए परिवारों को जज नहीं किया जाना चाहिए.

कंगना रनौत से पहले खुशबू पटानी, आंचल खुराना और हिना खान जैसे सेलेब्स भी केतन मर्डर केस की आरोपी सिया गोयल को लेकर अपनी भड़ास निकाल चुके हैं. 

क्या है मामला 
पुलिस के अनुसार, 26 साल के रियल स्टेट करोबारी केतन अग्रवाल का लोहागढ़ किले  पर घाटी में धक्का देकर मर्डर किया गया. मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है और दोनों न्यायिक हिरासत में हैं. केतन और सिया ने फरवरी में सगाई की थी और नवंबर में भव्य शादी की तैयारी कर रहे थे. 

Advertisement

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पहले 14 जून को केतन को किले से धक्का देकर मारने की कोशिश की, लेकिन वो एक झाड़ी को पकड़कर बच गए. पुलिस के मुताबिक सिया ने उस समय सांप दिखाने का नाटक कर ध्यान भटकाया और फिर केतन को भरोसा दिलाकर वहां से चला आई. 

कुछ दिनों बाद सिया ने केतन को फिर किले पर ले जाने के लिए राजी किया. इस बार चेतन भी वहीं था और दोनों ने पीछे से केतन को धक्का दे दिया, जिससे नीचे गिरकर उनकी मौत हो गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »