Film Wrap: आलोचकों पर कंगना रनौत का तीखा बयान, कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़के लोग

सोमवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. कंगना रनौत ने अपने खिलाफ बोली गई बातों पर तीखा रुख अपनाते हुए बॉलीवुड सेलेब्स को जवाब दिया. वहीं कृति सेनन का एक रक्षाबंधन एड सुर्खियों में रहा, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement
कंगना रनौत, कृति सेनन (Photo: Social Media) कंगना रनौत, कृति सेनन (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:14 PM IST

आज के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. अक्षय खन्ना महाकाल फिल्म के टीजर में गुरु शुक्राचार्य बनकर छाए और लोगों को अपने लुक से इंप्रेस भी किया. वहीं बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बयान ने सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने तापसी पन्नू, आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और बाबा रामदेव के खिलाफ तीखा रुख अपनाया, जिन्होंने उनके खिलाफ बातें कहीं. 

Advertisement

उनके अलावा कृति सेनन के भी चर्चे रहे. उनका एक रक्षाबंधन वाला एड कॉन्ट्रोवर्सी में आ गया. एक्ट्रेस ने एड में जिस तरह का आउटफिट पहना था, उससे कई लोग नाराज थे. सभी ने माना कि कृति के एड ने रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार का अपमान किया.

'ब्रा पहनकर बैठ गई...', कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़के लोग, बोले- भाई के सामने

बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस कृति सेनन इस समय यूजर्स के निशाने पर रहीं. रक्षाबंधन के एड में ब्रालेट पहनने पर लोग एक्ट्रेस पर भड़के. लोगों का कहना रहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र सेलिब्रेशन के लिए कृति के कपड़े भारतीय संस्कृति के खिलाफ है. 

'भूखे-नंगे लोगों की एक नहीं सुनूंगी...पहले मेरे बराबर सफलता पाओ', कंगना रनौत का आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब

कंगना रनौत ने उन लोगों को जवाब दिया है, जो उनके बेबाक अंदाज पर सवाल उठा रहे हैं या जिनसे उनका विवाद जारी है. एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद का कहना है कि वो किसी का ज्ञान तब सुनेंगी जब कोई उनके बराबर आएगा.

Advertisement

'पठान' से की दूसरी शादी, सह्याद्रि के जंगलों में बसाया घर, बॉलीवुड से दूर 'राज' फिल्म एक्ट्रेस, शॉकिंग है ट्रांसफॉर्मेशन

‘क्या सूरत है’ और ‘राज’ से मशहूर हुईं मालिनी शर्मा आज सह्याद्रि में फार्मस्टे चलाती हैं. उन्होंने ‘The Slow Local Diaries’ नाम से वीडियो डायरी शुरू की, जिसमें वह फार्म पर अपनी जिंदगी दिखाती हैं. इसकी लॉन्चिंग उनके कैमरे के सामने लौटने का एक खास पल था.

'अब चुप नहीं रहूंगी', धर्म परिवर्तन विवाद पर हिमांशी खुराना का पलटवार, Ex आसिम रियाज को दी खुली चुनौती

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की राहेें सालों पहले अलग तो हो गई थीं. लेकिन उनकी नफरत अब जाकर बाहर आ रही है. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया. आसिम के बाद, हिमांशी ने पूरे विवाद पर सबूत पेश करने का दावा किया.

Mahakali Teaser: धर्म-अधर्म की लड़ाई... शुक्राचार्य के रोल में जबरदस्त लगे अक्षय खन्ना, खतरनाक लुक से डराया

अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म महाकाली का टीजर रिलीज हुआ. इसमें एक्टर ने असुर गुरु शुक्राचार्य का दमदार रोल प्ले किया. उनके काम की तारीफ हुई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »