आज के दिन मनोरंजन की दुनिया में कई सारी खबरें सुर्खियों में रहीं. बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर अनीता आडवाणी ने दावा किया कि एक्टर डिंपल कपाड़िया से कई बार तलाक की मांग कर चुके हैं. मगर डिंपल कपाड़िया की एक शर्त के कारण उनका तलाक कभी फाइनल नहीं हुआ.
वहीं बॉलीवुड सिंगर हेमा सरदेसाई ने कास्टिंग काउच से जुड़ा अपना निजी किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि हर कोई उनके साथ सोने की इच्छा रखता था, जिससे तंग आकर वो इंडस्ट्री छोड़कर चली गईं. अब वो टीचर बनकर अपनी जिंदगी बिता रही हैं.
'Gen-Z तुमने कर दिखाया', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव
शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आमिर खान की एक्स वाइफ और फिल्ममेकर किरण राव ने 'जेन जी' (Gen Z) की कोशिशों की तारीफ की और 'निडर लीडर' बनने के लिए CJP का शुक्रिया अदा किया.
GF समरीन कौर की बाहों में क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, सरेआम लुटाया प्यार, रिश्ते पर लगाई मुहर
अर्शदीप पिछले कई महीनों से पंजाबी सिनेमा की एक्ट्रेस समरीन कौर को डेट कर रहे हैं. दोनों कई बार एक साथ दिखे, अब क्रिकेटर ने सामने से अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया.
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बोलकर फंसी मशहूर एक्ट्रेस, चंद पलों में गंवाए 3 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स
साउथ एक्ट्रेस पर्ल मैनी ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के कमेंट्स बंद किए, जिसके बाद उनके फॉलोअर्स लगातार गिरते रहे.
'राजेश खन्ना ने 10 बार मांगा था तलाक, डिंपल कपाड़िया ने रखी थी बड़ी शर्त', अनीता आडवाणी का दावा
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव से भरा है. अब राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर रहीं अनीता आडवाणी ने दावा किया है कि राजेश खन्ना ने डिंपल से कई दफा तलाक मांगा था, लेकिन उन्होंने तलाक नहीं दिया था.
'हर कोई मेरे साथ सोना चाहता था', तंग आकर सिंगर ने छोड़ा बॉलीवुड, बनी टीचर, आध्यात्म से जोड़ा नाता
सिंगर हेमा सरदेसाई ने कास्टिंग काउच, बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने गलत समझौते से इनकार किया और बाद में शोबिज छोड़कर आध्यात्मिक जीवन अपना लिया. जानिए पूरा मामला.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क