Film Wrap: 3000 करोड़ पार हुई फिल्म धुरंधर, कर्ज में डूबे डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बुरा हाल

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने कमाई के सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है. दोनों पार्ट की कमाई करीब 3000 करोड़ रुपये पार हो गई है. वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस समय कर्ज से परेशान है.

Advertisement
फिल्म धुरंधर 3000 करोड़ के पार (Photo: Screengrab) फिल्म धुरंधर 3000 करोड़ के पार (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

शुक्रवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां शाहरुख खान को लेकर बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने बयान दिया है तो वहीं आमिर खान ने कॉमेडियन कपिल शर्मा संग बातचीत में लक्ष्मी और सरस्वती का जिक्र किया.

'शाहरुख खान एक बार माफी तो मांग लेते' सिंगर अभिजीत का दर्द, कब तक करेंगे इंतजार?
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपने गानों के अलावा बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. अब उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपने मनमुटाव पर बात की और उनके बिगड़े रिश्तों की वजहें बताईं. 

Advertisement

सरस्वती की पूजा कीजिए, लक्ष्मी खुद आ जाएंगी, बोले आम‍िर खान, पहली बार 3 फ‍िल्मों पर कर रहे काम
आमिर खान हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ बातचीत करने बैठे. अपने प्रोडक्शन हाउस के यूट्यूब चैनल पर सुपरस्टार ने बेटे जुनैद खान की अगली फिल्म एक दिन पर बात की.  

'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद घर संभाल रहे आदित्य धर, काम में ब‍िजी यामी गौतम
यामी गौतम ने अपने करियर और मातृत्व के बीच संतुलन बनाए रखने में परिवार के समर्थन की अहमियत बताई है. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता और पति आदित्य धर के सहयोग से ही वो अपने काम और परिवार दोनों को सफलतापूर्वक संभाल पा रही हैं.

कर्ज में डूबे सनोज मिश्रा का बुरा हाल, POCSO केस में फंसे, पुलिस को किया चैलेंज, बोले- मार देना मुझे
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के खिलाफ केरल में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर न्याय की मांग की है. सनोज ने बताया कि वे कर्ज में डूबे हैं और परिवार संकट में है. 

Advertisement

3000 करोड़ पार हुई धुरंधर, आदित्य धर को नहीं पड़ता फर्क, पत्नी यामी बोलीं- हम बदलने वाले नहीं
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनी, मगर डायरेक्टर को उसकी सक्सेस से कोई खास असर नहीं हुआ है.  उनकी पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम बताती हैं कि आदित्य ने खुद को कैसे जमीन से जोड़े रखा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement