Darling Haryanvi Song: धांसू हरियाणवी गाना 'डार्लिंग' का धमाल, 50 लाख बार देखा गया वीडियो

सपना चौधरी के साथ कई सुपरहिट हरियाणवी गानों में काम कर चुकीं मशहूर सिंगर रेणुका पवार का हाल ही में रिलीज हुआ एक गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इन दिनों इस हरियाणवी गाने को काफी देखा जा रहा है.

Advertisement
Darling Haryanvi Song by Renuka Panwar Darling Haryanvi Song by Renuka Panwar

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

सपना चौधरी के साथ कई सुपरहिट हरियाणवी गानों में काम कर चुकीं मशहूर सिंगर रेणुका पवार का हाल ही रिलीज हुआ एक गाना सोशल मीडियाप पर छाया हुआ है. इन दिनों इस हरियाणवी गाने को काफी देखा जा रहा है. इस गाने के बोल हैं.... 'डार्लिंग'. इस गाने को यू-ट्यूब पर 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

रेणुका पवार और यूके हरियाणवी द्वारा गाए गए इस हरियाणवी गाने को मुकेश जाजी ने लिखा है और अमन जाजी ने इसका संगीत दिया है. वहीं, इस गाने को अंजली राघव और अमन जाजी पर फिल्माया गया है. अंजली राघव हरियाणवी गानों में अपनी अदा और डांस से अपने चाहने वालों का दिल जीत चुकी हैं. उनके वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं.

Advertisement

इस गाने में अंजली राघव और अमन जाजी की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है यही कारण है कि यू-ट्यूब पर दो बार अपलोड किए गए इस गाने को 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

बागपत के एक छोटे से कस्बे से आने वाली हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Pawar) ने हरियाणवी (Haryana) म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रखा है. उनकी तुलना अब सपना चौधरी से होने लगी है. रेणुका की खास बात ये है कि वो जितनी बेहतरीन सिंगर हैं उतना ही अच्छा डांस भी करती हैं.

रेणुको के हरियाणवी गाने '52 गज का दामन' (52 Gaj Ka Daman) ने सनसनी फैला दी थी. इस गाने को महज चार महीने में 588 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और अब इस गाने को हरियाणवी गानों में सबसे ज्यादा व्यूज बटोरने वाला गाना माना जा रहा है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement