ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3: सिद्धार्थ शुक्ला का लिप किस वायरल, सोनिया संग केमिस्ट्री की चर्चा

एकता कपूर ने दिसंबर 2020 में शो की घोषणा की थी. उन्होंने सीरीज का एक प्रोमो भी शेयर किया था. इसी के साथ एकता ने लिखा था- हर अंत एक नई शुरुआत की ओर ले जाता है और ये हम सभी के दिलों के करीब रहा है.

Advertisement
सिद्धार्थ और सोनिया सिद्धार्थ और सोनिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

बिग बॉस 13 का टाइटल जीतने के बाद अब सिद्धार्थ एक बार फिर फैंस के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं. वो एकता कपूर  की फेमस वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के तीसरे सीजन में दिखेंगे. इसमें वो सोनिया राठी के अपोजिट होंगे और उनके साथ रोमांस करते दिखेंगे. फैंस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इसी बीच एकता ने शो से जुड़ा एक वीडियो क्लिप फैंस के साथ शेयर किया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें सिद्धार्थ शुक्ला सोनिया को लिप किस करते नजर आ रहे हैं. किसिंग सीन का वीडियो शेयर करते हुए एकता ने लिखा- मेरा फेवरेट शो वापस आ गया है. फैंस इस वीडियो को देख क्रेजी हो गए हैं.

Advertisement

फैंस ऐसे कर रहे रिएक्ट
एक यूजर ने लिखा- ये गोल्ड है. एकता कपूर ने ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 का शॉर्ट प्रीव्यू दिया है. थैंक्यू मैम. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मैं इससे निकल ही नहीं पा रही हूं. एक ने लिखा- इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री आग लगा देगी. इसी तरह के कई कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है.

एकता ने ऐसे की थी शो की अनाउंसमेंट
एकता कपूर ने दिसंबर 2020 में शो की घोषणा की थी. उन्होंने सीरीज का एक प्रोमो भी शेयर किया था. इसी के साथ एकता ने लिखा था- हर अंत एक नई शुरुआत की ओर ले जाता है और ये हम सभी के दिलों के करीब रहा है. जर्नी शुरू हो रही है और हम रूमी और अगस्त्या को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं.
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »