बॉलीवुड में ब्रांडिंग से बिहार का डंका बजा रहे बॉलीवुड के चाणक्य प्रभात

सोशल मीडिया के जमाने में कोई एक्टर मार्केटिंग के गेम में पीछे नहीं होना चाहता. प्रभात चौधरी इस गेम के धुरंधर माने जाते हैं.

Advertisement
प्रभात चौधरी प्रभात चौधरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

स्पाइस पीआर और एंट्रपी डिजिटल के संस्थापक प्रभात चौधरी इंटरटेंमेंट मार्केटिंग और ब्रांडिंग का सबसे बड़ा नाम हैं. उन्हें बॉलीवुड का चाणक्‍य भी कहा जाता है. ऋतिक रोशन, आमिर खान, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, प्रभास, टाइगर श्रॉफ, सारा अली खान जैसे नाम प्रभात के पर्सनल क्‍लाइंटस हैं. जो अपनी ब्रांडिंग और छवि बनाने के लिए पूरी तरह प्रभात पर निर्भर करते हैं.

बॉलीवुड में मार्केटिंग और ब्रांड बिल्डिंग सबसे महत्वपूर्ण कामों में से एक हैं. हर कोई आज अच्छी मार्केटिंग और ब्रांडिंग चाहता है. सोशल मीडिया के जमाने में कोई एक्टर मार्केटिंग के गेम में पीछे नहीं होना चाहता. प्रभात चौधरी इस गेम के धुरंधर माने जाते हैं. हर बड़ा और छोटा स्टार उनके साथ काम करने के लिए इच्छुक रहता हैं.

Advertisement

प्रभात ने भारत की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली को राष्ट्रीय स्तर पर मार्केटिंग की है. कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यूं मारा कैम्पेन का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है. स्पाइस पीआर और एंट्रपी डिजिटल इंटरटेंमेंट, दुनिया को सबसे बड़ी मार्केटिंग कम्पनीज हैं. हर दूसरी बड़ी फिल्म पर स्पाइस का नाम दिखता है. आपको बता दें कि प्रभात चौधरी पटना में बड़े हुए और मूलतः दरभंगा के पंचोभ गांव से हैं.

उनकी प्राथमिक शिक्षा सेंट माइकल स्कूल से हुई और फिर उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रैजूएशन किया. आज सोलह साल से वो स्पाइस चला रहे हैं और अपने फील्ड मैं उनके जैसा नाम कोई भी नहीं है. उन्होंने शिक्षा सिर्फ ग्रैजुएशन तक की है, लेकिन IIM बैंगलोर के जर्नलिज्‍म में प्रभात एक बतौर केस स्टडी के रूप में पढ़ाया जाता हैं.

गूगल बताता है कि वे अभी भारत के टॉप ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट हैं. 40 वर्षीय प्रभात मुंबई के मशहूर पाली हिल पर रहते हैं और बॉलीवुड में रहते हुए भी अपने आपको चकाचौंध से दूर रखते है. इंडस्ट्री चाहे वो बॉलीवुड के स्टार्स हो या साउथ के सबको अपनी छवि और रणनीति के लिए प्रभात ही चाहिए. कई ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍मों की मार्केटिंग और प्रचार का काम स्पाइस ही मैनिज करती है. बाहुबली, दंगल, उरी, गली बोय, छिछोरे ये सभी फिल्मों में प्रभात का योगदान है.

Advertisement

प्रभात का पर्सनल टाइम बड़े-बड़े स्टार्स चाहते है और उन्हें संकटमोचन की तरह देखा जाता है. चाहे जब संजय दत्त जेल से निकले, या ऋतिक कंगना का झगड़ा हो, दीपिका पादुकोण की शादी हो या सारा अली खान का बालीवुड लांच हो, प्रभात चौधरी की फुडप्रिंट आपको इन सब में दिखाई और सुनाई देगी. गूगल पर भारत का सबसे बड़ा स्ट्रैटेजिस्ट कौन सर्च करने पर अमूमन दो नाम आते हैं, प्रशांत किशोर और प्रभात चौधरी. दोनो नाम बिहारी हैं.

अपने काम को लेकर प्रभात चौधरी कहते हैं कि हमारी दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण है मानसिक अनुशासन और ज्यादा जानने की जिज्ञासा. बदलती दुनिया की नई सच्चाइयों से अपडेटेड रहना होता है और इसलिए जरूरी है कि मैं अंदर रह कर भी हमेशा एक आउट्साइडर बना रहूं. डिजिटल समाज एक नया समाज होगा और उस समाज की रूपरेखा और उसके व्यवहार को समझना हमारी प्राथमिकता है. सोशल मीडिया अच्छी है लेकिन उसका एक डार्क साइड भी है. हमें अच्छाईयो को अपनाना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »