बॉलीवुड का रक्षाबंधन! अक्षय कुमार से लेकर कंगना-जेनेलिया के राखी मोमेंट, PHOTOS

आज देशभर में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी राखी का त्योहार सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

Advertisement
बॉलीवुड सितारों का रक्षाबंधन (Photo: x/@realpreityzinta/@KanganaTeam/@mrunal0801)) बॉलीवुड सितारों का रक्षाबंधन (Photo: x/@realpreityzinta/@KanganaTeam/@mrunal0801))

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है. ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कहां पीछे रहने वाले हैं. वह भी अपने भाई-बहनों को राखी बांधकर इस फेस्टिवल को बड़े हर्ष के साथ मना रहे हैं. कंगना रनौत, जेनेलिया देशमुख, प्रीति जिंटा समेत कई सेलिब्रिटीज ने राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. 

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी अपने भाई के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और इसकी झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की. अपने फैंस को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने भाइयों के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा कि आज रक्षाबंधन मनाने वाले आप सभी को और मेरे दोनों पार्टनर्स इन क्राइम मेरी खुशियों और जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में साथ देने वाले भाइयों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं. आप दोनों से इतना प्यार करती हूं जिसे मापा नहीं जा सकता है. टिंग! 

Advertisement

वहीं बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने भाई के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और इस खास मौके की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. उन्होंने भाई की अच्छी सेहत, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए भाई-बहन के प्यार और रिश्ते की अहमियत बताई. 

जेनेलिया डिसूजा ने भी अपने भाई के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों की नोकझोंक देखने को मिली. उन्होंने भाई को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, हैप्पी रक्षाबंधन निगु पिगु. मैं हमेशा, हमेशा तुम्हारा साथ दूंगी. 

 

 

अजय देवगन ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन को विश किया. साथ ही उन्होंने तस्वीर के साथ प्यारा सा कैप्शन लिखा, हैप्पी रक्षाबंधन मेरी पुरानी दोस्त. दोनो की तस्वीर काफी खूबसूरत है.

एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भी राखी पर अपनी बहन आरती के साथ प्यारी सी पुरानी तस्वीरें शेयर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैप्पी राखी, सच में तुम्हें थैंक्यू कहना चाहिए, तुम हमेशा मेरे साथ रही हो और मेरा ख्याल रखती हो, मैं भी जिंदगीभर तुम्हारे साथ हूं. जैसी हो वैसी ही रहना लव यू.

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने रक्षाबंधन के अवसर अपनी बहन के साथ इंस्टाग्राम पर एक इंस्टा स्टोरी शेयर कर लिखा, रिश्ता वो जिसमे नोकझोक भी है, प्यार भी है और हर मुश्किल में साथ भी. हर भाई और बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं. 

एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. रणदीप ने इस खास पल की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह खुल कर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने रणबीर के साथ बचपन की एक फोटो शेयर की हैं. उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा, रक्षाबंधन की बधाई. मैं तुमसे प्यार करती हूं.

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी खास अंदाज में मनाया रक्षाबंधन. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने भाइयों और बहनों के साथ इस खास पल की तस्वीरें शेयर की. 

विवेक ओबेरॉय ने भी रक्षाबंधन का त्योहार अपनी बहन के साथ मनाया. इसके साथ ही सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी. पोस्ट में विवेक ने भाई-बहन के बीच प्यार भरे रिश्ते का भी जिक्र किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »