Film Wrap: मिर्जापुर फेम एक्टर को बनाया बंधक, IPL टीम की मालकिन से होगी सिंगर की शादी

संडे के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. मिर्जापुर और लापता लेडीज में नजर आने वाले एक्टर सत्येंद्र सोनी को पेमेंट ना मिलने के मामले में डायरेक्टर ने बंधी बनाया. वहीं शाहरुख की फिल्मों में कंपोजर रहे अनिरुद्ध की शादी कंफर्म की गई.

Advertisement
सत्येंद्र सोनी, अनिरुद्ध रविचंदर (Photo: Social Media) सत्येंद्र सोनी, अनिरुद्ध रविचंदर (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:14 PM IST

आज एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई सारी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. अक्षय की फिल्म वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जोरदार रहा. दूसरे दिन फिल्म ने तगड़ा जंप लिया. वहीं मिर्जापुर और लापता लेडीज जैसे दमदार प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके एक्टर सत्येंद्र सोनी ने फिल्म डायरेक्टर पर उनकी पेमेंट रोकने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि उन्हें इस कारण से बांधकर रख दिया गया था. इसके अलावा साउथ म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी काव्या मारन से होगी, इसकी पुष्टि सिंगर के अंकल वाई. जी. महेंद्र ने खुद की. एक इंटरव्यू में उन्होंने कपल को बधाई दी.

Advertisement

मिर्जापुर फेम एक्टर को डायरेक्टर ने बनाया बंधक! नहीं दिया मेहनताना, रोते हुए लगाई मदद की गुहार

'लापता लेडीज' और 'मिर्जापुर' फेम एक्टर सत्येंद्र सोनी ने फिल्म डायरेक्टर पर पेमेंट रोकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया. उनका मदद मांगता वीडियो वायरल होने के बाद मैहर पुलिस और कई लोगों की मदद से वह सुरक्षित मुंबई लौट आए.

घर के सामने बनने वाले थे 150 फ्लैट्स, अमीर यूट्यूबर ने खरीद ली पूरी जमीन

यूट्यूबर सौरव जोशी एक बार फिर चर्चा में है. लेकिन इस बार वजह उनका वीडियो नहीं ब्लकि एक बड़ा फैसला है. दरअसल यूट्यूबर ने 150 फ्लैट्स बनने वाली जगह की पूरी जमीन खरीद ली है.

IPL टीम की मालकिन से होगी सिंगर की शादी, रिश्तेदार ने किया कंफर्म, रजनीकांत की बनेगी बहू?

अनिरुद्ध रविचंदर की शादी होने वाली है, ये बात उनके अंकल एक्टर वाई. जी. महेंद्र ने कंफर्म कर दी है. सिंगर-कंपोजर को लेकर काफी समय से चर्चा भी है कि वो IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन को डेट कर रहे हैं.

Advertisement

बर्थडे पर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस को क्या हुआ? दुबई के हॉस्पिटल में हुई भर्ती, पार्टनर ने बताई वजह

जैस्मिन भसीन अपना जन्मदिन मनाने दुबई गई थीं, मगर वो वहां अचानक बीमार पड़ गईं जिसकी वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया. उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ने एक्ट्रेस की अचानक बीमारी का कारण बताया. 

‘फिजिकल रिलेशन’ की वजह से आकांक्षा का गौरव खन्ना संग हो रहा तलाक?

आकांक्षा चमोला ने बीते दिन अपनी शादी को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिसके मुताबिक उनका और गौरव का तलाक हो रहा है. अब एक्ट्रेस के पुराने स्टेटमेंट वायरल हो रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »