बर्थडे पर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस को क्या हुआ? दुबई के हॉस्पिटल में हुई भर्ती, पार्टनर ने बताई वजह

जैस्मिन भसीन अपना जन्मदिन मनाने दुबई गई थीं, मगर वो वहां अचानक बीमार पड़ गईं जिसकी वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया. उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ने एक्ट्रेस की अचानक बीमारी का कारण बताया.

Advertisement
क्यों अस्पताल पहुंचीं जैस्मिन? (Photo: Instagram @alygoni) क्यों अस्पताल पहुंचीं जैस्मिन? (Photo: Instagram @alygoni)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन आज 36 साल की हो गई हैं. वो इस खान दिन को अपने करीबी दोस्तों और बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ धूम धाम से मनाने वाली थीं. मगर शायद उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था. जैस्मिन को अपने जन्मदिन पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. अली ने इसकी जानकारी खुद दी है.  

खराब हुआ जैस्मिन का बर्थडे 

Advertisement

अली गोनी अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन का जन्मदिन मनाने एक्ट्रेस को दुबई लेकर आए थे. लेकिन फिर अचानक जैस्मिन की तबीयत खराब हो गई. बात इतनी बिगड़ गई कि उन्हें वहां के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जो एक हॉलीडे ट्रिप होने वाला था, वो तुरंत हॉस्पिटल स्टे में बदल गया. एक्टर ने जैस्मिन भसीन से जुड़ी सारी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी. 

अली ने इंस्टाग्राम पर पहले पोस्ट शेयर करके जैस्मिन को जन्मदिन की बधाई दी, जिसके साथ-साथ उन्होंने उनकी सेहत के लिए भी दुख जाहिर किया. एक्टर ने दुआ मांगी कि उनकी गर्लफ्रेंड जल्द से जल्द ठीक हो जाए. उन्होंने जैस्मिन के लिए लिखा- हम यहां तुम्हारा जन्मदिन मनाने आए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. जन्मदिन की खूबसूरत यादें बनाने की जगह आज हम अस्पताल के कमरे में हैं.

Advertisement

'तुम्हें इस हालत में देखकर इस पूरे सफर का सबसे मुश्किल पल यही रहा. तुम्हें फिर से स्वस्थ और मुस्कुराते हुए देखने के लिए मैं हर जश्न छोड़ सकता हूं. अल्लाह तुम्हें हमेशा खुश रखे, अच्छी सेहत दे, ढेर सारा प्यार और कामयाबी दे. जल्दी ठीक हो जाओ, आज मेरे दिल से बस यही जन्मदिन की दुआ निकल रही है.'

क्यों बिगड़ी जैस्मिन की तबीयत?

अली गोनी ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर करके जैस्मिन की बिगड़ी तबीयत का कारण भी बताया है. उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस को सीरियस इनफेक्शन हुआ है, वो काफी बीमार पड़ चुकी हैं. अली ने लिखा- जो लोग मुझे लगातार कॉल और मैसेज कर रहे हैं, उन सभी के लिए एक मैसेज. आप सभी के प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद.

'हम दुबई जैस्मिन का जन्मदिन मनाने आए थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई और सीरियस इन्फेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. पिछले कुछ दिन हमारे लिए बेहद मुश्किल और भावुक रहे हैं. अगर मैं आपके मैसेज का जवाब नहीं दे पाया या आपकी कॉल नहीं उठा सका, तो उसके लिए माफी चाहता हूं. फिलहाल मेरा पूरा ध्यान सिर्फ उनके साथ रहने पर है. उन्हें अच्छी से अच्छी मेडिकल देखभाल मिल रही है और अब उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. आप सभी से बस यही गुजारिश है कि उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें. इंशाअल्लाह, वो बहुत जल्द फिर से मुस्कुराती हुई आप सभी के बीच होंगी.'

Advertisement

जैस्मिन और अली पिछले काफी समय से सीरियस रिलेशनशिप में हैं. दोनों बिग बॉस 14 रियलिटी शो के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे और वहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई थी. फिलहाल दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं, फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »