'अच्छा इलाज नहीं मिला...जल्द जन्म लूंगा' फेसबुक पर लिखने के कुछ घंटे बाद ही चल बसे एक्टर राहुल वोहरा

राहुल वोहरा ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर लोगों से मदद की अपील की थी. लेकिन इस मुश्किल वक्त में वह ज्यादा देर तक जिंदगी का हाथ थामे नहीं रह सके. खबर है कि कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही राहुल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी. इसी के चलते उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखी थी. 

Advertisement
राहुल वोहरा राहुल वोहरा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2021,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

नेटफ्लिक्स फिल्म Unfreedom में नजर आए एक्टर राहुल वोहरा का निधन हो गया है. लंबे वक्त से कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग लड़ रहे राहुल वोहरा ने अपनी आखिरी सांस ली. थिएटर डायरेक्टर और प्ले राइटर अरविंद गौर ने अपने फेसबुक पोस्ट में राहुल के निधन की खबर की पुष्टि की है.

हालत बिगड़ने पर फेसबुक पर लिखी थी पोस्ट

राहुल वोहरा ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर लोगों से मदद की अपील की थी. लेकिन इस मुश्किल वक्त में वह ज्यादा देर तक जिंदगी का हाथ थामे नहीं रह सके. खबर है कि कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही राहुल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी. इसी के चलते उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखी थी. 

Advertisement

''अगले जन्म में मिलूंगा'' 

राहुल वोहरा ने मरने से पहले फेसबुक पर लिखा, 'मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो मैं भी बच जाता. तुम्हारा राहुल वोहरा.' एक पेशेंट के तौर पर उन्होंने अपनी डिटेल्स इस पोस्ट में साझा की थीं. साथ ही उन्होंने लिखा, 'जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा. अब हिम्मत हार चुका हूं.' वहीं डायरेक्टर अरविंद गौर ने अपनी पोस्ट में राहुल के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

अरविंद गौर ने की पुष्टि

अरविंद गौर ने लिखा, 'राहुल वोहरा नहीं रहा, मेरा होनहार कलाकार अब इस दुनिया में नहीं है. कल की ही बात है जब उसने मुझे बताया कि उसकी जिंदगी बचाई जा सकती थी अगर उसे बेहतर इलाज मिल जाता. उसे राजीव गांधी अस्पताल से आयुष्मान, द्वारका में शिफ्ट किया गया था लेकिन हम उसे बचा नहीं सके. प्लीज हमें माफ कर देना राहुल, हम तुम्हारे अपराधी हैं. आखिरी नमन.'

Advertisement

नेटफ्लिक्स फिल्म में आए थे नजर

बता दें कि राहुल वोहरा उत्तराखंड के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक लोकप्रिय चेहरा थे. वह नेटफ्लिक्स की सीरीज अनफ्रीडम में नजर आए थे. राहुल के काम को खूब पसंद किया गया था और फैंस ने उनकी जमकर तारीफें भी की थीं. राहुल वोहरा शादीशुदा थे. उन्होंने ज्योति तिवारी नाम की लेखिका से शादी की थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »