Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

यूट्यूबर को नहाते हुए पत्नी ने किया रिकॉर्ड, बाथरूम में लेकर गई कैमरा, यूजर्स बोले- बकवास कंटेंट

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST
  • 1/10

यूट्यूबर सौरभ जोशी जो भी करते हैं, वो हॉट टॉपिक बन जाता है. कंटेंट के नाम पर व्यूज कैसे बटोरने हैं ये कोई उनसे सीखे. इसमें उन्होंने पत्नी अवंतिका को भी ट्रेन कर दिया है.
 

Photo: Instagram @souravjoshivlogs
 

  • 2/10

सौरभ ने यूट्यूब पर नया वीडियो पोस्ट किया है. इसमें अवंतिका ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखकर आपके होश उड़ने तय हैं. उन्होंने सौरभ को नहाते हुए कैप्चर किया है.
 

Photo: Instagram @souravjoshivlogs
 

  • 3/10

व्लॉग में सौरभ और अवंतिका ने एक दूसरे को पॉज (रोकने) करने का गेम खेला. इस मजेदार चैलेंज को उन्होंने कई दिन पहले शूट किया था. लेकिन पोस्ट अब जाकर किया है.
 

Photo: Instagram @souravjoshivlogs
 

Advertisement
  • 4/10

अवंतिका ने ये चैलेंज पति सौरभ को नहाते हुए रिकॉर्ड कर शुरू किया. सौरभ ने उनसे कहा कि वो नहाकर आते हैं, तब इस चैलेंज को शुरू करेंगे. मगर अवंतिका को खुराफात सूझ गई.

Photo: Screengrab
 

  • 5/10

वो वॉशरूम में जाती हैं और सौरभ को नहाते हुए कैमरे में दिखाती हैं. पत्नी की हरकत देख सौरभ भी चौंक जाते हैं. उनके मुंह पर साबुन लगा हुआ था. वो कुछ देख नहीं पा रहे थे.


Photo: Instagram @souravjoshivlogs
 

  • 6/10

सौरभ ने अवंतिका पर नाराज होते हुए कहा- नहाते हुए क्यों? नहाने के बाद करना शुरू. आप ऐसे क्यों कर रहे हो? इस दौरान अवंतिका जोर-जोर से हंसने लगीं.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 7/10

उन्होंने पत्नी को कहा कि उनकी आंखों में साबुन जा रहा है. तब अवंतिका ने सौरभ की आंखों पर पानी डाला. व्यूज के लिए बाथरूम तक कैमरा पहुंचाने के लिए लोगों ने अवंतिका को ट्रोल किया है.


Photo: Instagram @souravjoshivlogs
 

  • 8/10

ये व्लॉग देखने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. लोगों की नजरें सौरभ के अलावा उनके बाथरूम में रखे शैंपू, कंडीशनर पर भी पड़ी है. किसी ने इस एक्ट को स्क्रिप्टेड कहा. 
 

Photo: Screengrab
 

  • 9/10

किसी को लगता है कपल बाथरूम के अंदर का नजारा दिखाकर शैंपू ब्रांड को प्रमोट कर रहा है. कुछ लोगों ने कहा- बकवास कंटेंट.
 

Photo: Instagram @souravjoshivlogs
 

Advertisement
  • 10/10

फैंस ने सौरभ जोशी और उनकी पत्नी अवंतिका से बेहतर कंटेंट बनाने की अपील की है. यूट्यूबर अपनी रईसी के लिए फेमस हैं. वो पहाड़ों में लग्जरी लाइफ जीते हैं.


Photo: Instagram @souravjoshivlogs
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement