Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

आधी उम्र के एक्टर के प्यार में मलाइका अरोड़ा की सहेली? प्राइवेट Liplock फोटोज पर मचा बवाल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:36 AM IST
  • 1/8

'स्प्लिट्सविला' फेम एक्टर, मॉडल और रियलिटी टीवी स्टार सौरब बेदी इन दिनों अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सौरब ने हाल ही में डेलनाज दारूवाला संग कुछ इंटीमेट तस्वीरें शेयर कीं, जिसपर बवाल मच गया. 

  • 2/8

किसी तस्वीर में सौरब और डेलनाज लिपलॉक करते दिखे, तो किसी तस्वीर में वो बेडरूम में कोजी होते हुए दिखाई दिए. 
 

  • 3/8

डेलनाज दारूवाला संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के कुछ घंटों बाद ही सौरब ने इंटीमेट प्राइवेट तस्वीरों को डिलीट कर दिया. हालांकि, डिलीट करने के बाद भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं. ऐसे में कई यूजर्स ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर डेलनाज दारूवाला कौन हैं और क्या करती हैं.

Advertisement
  • 4/8

डेलनाज दारूवाला की बात करें तो वो फैशन इंडस्ट्री की एक जानी-मानी प्रोफ़ेशनल आर्टिस्ट हैं. वो बैकस्टेज डायरेक्शन और मॉडल कॉर्डिनेशन का काम करती हैं. 

  • 5/8

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 'लैक्मे फैशन वीक', 'सब्यासाची प्रेजेंटेशन्स' और 'FDCI शो' जैसे कई बड़े और खास फैशन इवेंट्स में काम किया है.

  • 6/8

वो फैशन शो को कॉर्डिनेट करती हैं. बैकस्टेज ऑपरेशंस संभालने से लेकर और मॉडल लॉजिस्टिक्स की देखरेख भी करती हैं. 

Advertisement
  • 7/8

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेलनाज, बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के सोशल सर्कल का भी हिस्सा हैं. मलाइका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके डेलनाज को उनके जन्मदिन की बधाई भी दी थी. सौराब का भी मलाइका संग खास बॉन्ड है. 

  • 8/8

रिपोर्ट्स में भी ये बताया जा रहा है कि डेलनाज दारूवाला, सौरब से उम्र में करीब 24 साल बड़ी हैं. दोनों को एज गैप पर भी ट्रोल किया जा रहा है, जिसपर सौरब ने हेटर्स को लताड़ लगाई है. हालांकि, डेलनाज की उम्र अभी कंफर्म नहीं हुई है. वैसे दोनों के रिश्ते के बारे में आपकी क्या राय है?

 

(Photo: Instagram/@sorabbedi)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement