Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

शादीशुदा थलपति विजय संग अफेयर की चर्चा, 11 साल पहले तोड़ी थी सगाई, क्यों कुंवारी हैं तृषा कृष्णन?

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST
  • 1/9

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय अभिनेता से नेता बन गए हैं. वो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पेरंबूर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने फैन्स से उनकी पार्टी TVK के लिए समर्थन मांगा है. 

  • 2/9

प्रोफेशनल लाइफ के अलावा विजय निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं. विजय अपनी पत्नी संगीता सोरनालिंगम से तलाक ले रहे हैं. 

  • 3/9

विजय और संगीता की सालों पुरानी शादी टूटने की वजह तृषा कृष्णन को बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तृषा और विजय एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. 
 

Advertisement
  • 4/9

ये भी कहा जा रहा है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद दोनों शादी का ऐलान करने वाले हैं. विजय और तृषा का रिश्ता आज का नहीं, बल्कि सालों पुराना है. 
 

  • 5/9

दोनों पहली बार 2004 में रिलीज हुई फिल्म घिल्ली में साथ दिखे थे. फिल्म में विजय और तृषा की जोड़ी हिट रही. पहली फिल्म से दोनों अच्छे दोस्त बन गए. 

  • 6/9

इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक थिरुपाची, आठी और कुरुवी जैसी मूवीज में काम किया. विजय और तृषा की बढ़ती नजदीकियां उनकी शादीशुदा जिंदगी के लिए दिक्कत बनने लगी. 

Advertisement
  • 7/9

परिवार की आपात्ति के बाद विजय और तृषा ने साथ काम करना बंद कर दिया. 15 साल बाद दोनों लियो से पर्दे पर लौटे और धमाल मचा दिया. ट्रोलिंग के बावजूद तृषा, विजय के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज करने लगीं. 

  • 8/9

विजय से पहले 2011 में तृषा की सगाई एक बिजनेसमैन से हुई थी, लेकिन कुछ महीने बाद उन्होंने ये रिश्ता तोड़ दिया. एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी टूटी सगाई पर कुछ नहीं कहा, लेकिन एक इवेंट में उन्होंने कहा था कि वो अपना करियर त्याग कर हाउसवाइफ नहीं बनना चाहती हैं. 
 

  • 9/9

सगाई टूटने के बाद तृषा ने अब तक शादी नहीं की है. वो अब तक विजय संग रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन तस्वीरें दोनों के गहरे रिलेशन की गवाही देती हैं. 

Photo: Instagram @trishakrishnan

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement