दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय ने रविवार को एक भव्य समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर अपनी नई पारी की शुरुआत की. चेन्नई का जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम इस ऐतिहासिक पल का गवाह बना. (Photo: PTI)
इस खास मौके पर जहां एक तरफ विजय के फैंस और परिवार वाले इमोशन नजर आए, वहीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. (Photo: PTI)
नीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही तृषा न केवल इस समारोह का हिस्सा बनीं, बल्कि उन्होंने विजय के परिवार के साथ अपनी नज़दीकियों से उन चर्चाओं को फिर हवा दे दी है. (Photo: PTI)
समारोह के दौरान एक ऐसा पल आया जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जब तृषा अपनी मां उमा कृष्णन के साथ आगे की कतार में बैठने पहुंचीं, तो उन्होंने विजय की मां, शोभा चंद्रशेखर से बड़े ही प्यार से मुलाकात की. (Photo: PTI)
विजय के खास दिन पर तृषा ने विजय की मां को झुककर सम्मान दिया और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और कुछ देर बातचीत भी की. विजय के माता-पिता अपने बेटे को राजनीतिक ऊंचाइयों पर देखकर बेहद खुश थे. (Photo: PTI)
खास बात यह रही कि यह समारोह 'मदर्स डे' के दिन हुआ, जिस पर शोभा चंद्रशेखर ने गर्व से कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि विजय अपनी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे. (Photo: PTI)
तृषा और विजय की जोड़ी कॉलीवुड (तमिल सिनेमा) की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है. 'घिल्ली' से लेकर 'लियो' तक, दोनों ने पर्दे पर कई यादगार फिल्में दी हैं. (Photo: PTI)
हालांकि, पिछले कुछ समय से उनके निजी रिश्तों को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. हाल ही में विजय की पत्नी संगीता के साथ तलाक की खबरों और तृषा के साथ बढ़ती नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. (Photo: PTI)
चेन्नई में एक शादी में एक जैसे कपड़ों में दिखने के बाद, अब मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में तृषा की इस खास मौजूदगी ने इन अफवाहों को और गहरा कर दिया है. हालांकि, दोनों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है. (Photo: Social Media)