Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

शिखर धवन की पत्नी की शादी के 5 महीने बाद 'पहली रसोई', ससुराल में बनाई देसी डिश, बोलीं- पंजाबी बहू बनने की तैयारी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST
  • 1/9

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अपनी सेकंड मैरिड लाइफ को खुलकर एन्जॉय कर रहे हैं. शिखर धवन ने फरवरी 2026 में लेडी लव सोफी शाइन संग शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत की है. 

  • 2/9

शादी के बाद से शिखर और सोफी एक दूसरे संग अपनी जिंदगी के हर पल को यादगार बना रहे हैं. दोनों के लविंग पोस्ट सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. 
 

  • 3/9

शिखर धवन की दुल्हनिया सोफी शाइन नें अब ससुराल में अपनी पहली रसोई बनाई. सोफी ने अपनी स्पेशल रसोई की झलक फैंस संग भी शेयर की है. 

Advertisement
  • 4/9

तस्वीरों में सोफी अपनी सासू मां और शिखर धवन की मां संग मिलकर किचन में खाना बनाती नजर आईं. सोफी को उनकी सासू मां ने इंडियन फूड बनाना सिखाया. 

  • 5/9

सास की मदद से सोफी ने ससुराल में राजमा बनाए. सोफी के हाथों के बनाए राजमा शिखर धवन बड़े मजे लेकर खाते दिखे. 

  • 6/9

सोफी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- आज मम्मीजी (सासू मां) ने मुझे राजमा बनाना सिखाया, जिसके बाद शाम को हमने 'सीप' (ताश का गेम) खेला. पंजाबी बहू बनने की तैयारी जारी है. 
 

Advertisement
  • 7/9

बता दें कि ये पहली बार है जब शिखर धवन की पत्नी सोफी किचन में इस तरह कुछ इंडियन फूड बनाते हुए दिखी हैं. उनकी इस अदा पर फैंस दिल हार रहे हैं. 

  • 8/9

सोफी की पोस्ट पर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस का मानना है कि विदेशी होकर भी सोफी भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों को खुले दिल से अपना रही हैं. फैंस सोफी से काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं. 

  • 9/9

शिखर और सोफी शाइन के रिश्ते की बात करें तो लंबी डेटिंग के बाद दोनों फरवरी 2026 में ग्रैंड वेडिंग करके एक दूसरे का हाथ थामा. सोफी संग शिखर की ये दूसरी शादी है. दोनों साथ में काफी खुश हैं. 

(All Photos: Instagram @sophiedhawan93)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement