Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

इस क्रिकेटर की बहू हैं सानिया मिर्जा की बहन अनम, करोड़ों के बिजनेस की मालकिन, शाही महल में जीती हैं रॉयल लाइफ

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST
  • 1/12

सानिया मिर्जा को तो स्पोर्ट्सवुमन के तौर पर दुनिया जानती है. मगर उनकी छोटी बहन अनम मिर्जा भी किसी स्टार से कम नहीं हैं. अनम फैशन वर्ल्ड में एक्टिव हैं. वो एक फेमस फैशन डिजाइनर और एंटरप्रेन्योर हैं. आइए अनम मिर्जा के बारे में खास बातें जानते हैं...

 

(Photos: Instagram @anammirzaaa)

  • 2/12

1994 को हैदराबाद में जन्मीं अनम ने मास कम्युनिकेशन और मीडिया स्टडीज में ग्रेजुएशन किया है. ग्रेजुएशन के बाद, अनम मिर्जा ने साल 2013 में एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपनी जर्नी शुरू की थी.

 

(Photos: Instagram @anammirzaaa)

  • 3/12

उन्होंने हैदराबाद में 'इंक टू चेंज'  नाम से अपनी पहली वेंचर की शुरुआत की, जो एक न्यूज बेस्ड वेबसाइट थी. यह वेबसाइट उन्होंने एसपायरिंग जर्नलिस्ट के लिए लॉन्च की थी.

 

(Photos: Instagram @anammirzaaa)

Advertisement
  • 4/12

वेबसाइट की सक्सेस के बाद, अनम मिर्जा ने फैशन वर्ल्ड में कदम रखा. उन्होंने अपने फैशन ब्रांड 'द लेबल बाजार' की शुरुआत की. अपने बेहतरीन डिजाइन्स और अनोखे लुक्स की वजह से इस ब्रांड को काफी पहचान मिली. एक्सेसरीज, बैग्स और जूतों से लेकर ब्यूटी ब्रांड्स तक, यहां फैशन के शौकीनों के लिए सबकुछ मौजूद रहा.

 

(Photos: Instagram @anammirzaaa)

  • 5/12

इसके बाद साल 2022 में अनम मिर्जा ने हैदराबाद में 'दावत-ए-रमजान' एक्सपो की शुरुआत की. इसमें हर साल लगभग 1.5 लाख लोग पहुंचते हैं. रमजान में यहां 200 रिटेल दुकानें, फूड स्टॉल और कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो लोगों को अट्रैक्ट करती हैं.

 

(Photos: Instagram @anammirzaaa)

  • 6/12

अनम यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने फिर अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद 2023 में एक और फैशन लेबल लॉन्च किया, जिसका नाम उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर ही रखा. उनका यह फैशन ब्रांड भी स्टाइलिश एथनिक आउटफिट्स के लिए जाना जाता है.

 

(Photos: Instagram @anammirzaaa)

Advertisement
  • 7/12

अनम मिर्जा करोड़ों के कई अलग क्लोदिंग बिजनेस चलाती हैं. बहन सानिया के ज्यादातर कपड़े भी अनम ही डिजाइन करती हैं.

(Photos: Instagram @anammirzaaa)

 

  • 8/12

डिजाइनर और बिजनेसवुमन होने साथ वो एक फेमस यूट्यूबर भी हैं. यूट्यूब पर उनके फैमिली व्लॉग्स छाए रहते हैं. वो अपनी और बहन सानिया की लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती हैं.

 

(Photos: Instagram @anammirzaaa)

  • 9/12

रिपोर्ट्स की मानें तो अनम अपने मल्टी बिजनेस और सोशल मीडिया के जरिए तगड़ी कमाई करती हैं. उनकी नेटवर्थ 331 करोड़ के आसपास बताई जाती है.

 

(Photos: Instagram @anammirzaaa)

Advertisement
  • 10/12

हालांकि, अनम की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है. दरअसल, अनम ने दो बार शादी रचाई है. अनम की पहली शादी हैदराबाद के बिजनेसमैन अकबर रशीद से साल 2016 में हुई थी. लेकिन शादी के दो साल बाद ही 2018 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. तलाक की वजह कभी सामने नहीं आई.

 

(Photos: Instagram @anammirzaaa)

  • 11/12

तलाक के बाद अनम ने 2019 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्‍मद असदुद्दीन संग दूसरी शादी करके घर बसाया. शादी के बाद कपल के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा है.

 

(Photos: Instagram @anammirzaaa)

  • 12/12

अनम पति असद और बेटी दुआ के साथ हैदराबाद में एक आलीशान बंगले में रहती हैं, जो किसी शाही महल से कम नहीं है. उनके बंगले की कीमत 13 करोड़ के आसपास बताई जाती है. वो लैविश लाइफ जीती हैं.

 

(Photos: Instagram @anammirzaaa)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement