बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद नुसरत जहां एक बार फिर हेडलाइन्स में हैं. सावन के पावन महीने में वो शिव भक्त में डूबी हुई हैं. नुसरत पूरी श्रद्धा से पूजा-अर्चना करती नजर आईं.
नुसरत अपने पार्टनर यशदास गुप्ता संग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचीं. मंदिर परिसर से यश ने कई तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं.
इस दौरान उन्होंने उज्जैन के शक्तिपीठ स्थित हरसिद्धि माता मंदिर के भी दर्शन किए और वहां की तस्वीरें साझा कीं.
तस्वीरों में नुसरत जहां गुलाबी रंग के सलवार-सूट में नजर आईं. उन्होंने सिंदूर से अपनी मांग भी भरी हुई है. नुसरत अपने माथे पर तिलक लगाए नजर आईं. उनके माथे पर महाकाल लिखा हुआ है.
एक तस्वीर में यश और नुसरत दीवार पर बनी भगवान शिव की पेंटिंग के दोनों तरफ खड़े होकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. यश और नुसरत पूरी तरह से भक्ति में लीन नजर आए.
तस्वीरें शेयर करते हुए यश ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'हर हर महादेव'. हालांकि, तस्वीरों पर लोगों के काफी मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
नुसरत को आस्था में डूबा देख कुछ लोग जहां उनसे इंप्रेस हो रहे हैं. तो वहीं, कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है. मुसलमान होकर पूजा पाठ करने पर लोग नुसरत को खरी-खोटी सुना रहे हैं.
बता दें कि नुसरत को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. यह बात किसी से छिपी नहीं है कि मुस्लिम होने के बावजूद वो सभी धर्मों के त्योहारों को पूरे दिल से मनाती हैं.
इस्लाम धर्म मानने के साथ वो श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ भी करती हैं, जिसकी वजह से उन्हें अक्सर ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है. हालांकि, वो ट्रोलिंग पर ध्यान नहीं देतीं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं.
बता दें कि यशदास गुप्ता और नुसरत जहां का एक बेटा है. एक्ट्रेस की पहली शादी बिजनेसमैन निखिल जैन से हुई थी. उनकी शादी 1 साल में ही टूट गई थी.
(Photo: Instagram @yashdasgupta)