नेटफ्लिक्स इंडिया पर इन दिनों देसी ब्लिंग शो छाया हुआ है. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के इस नए रियलिटी शो में दुबई के अरबपति बिजनेसमैन की लाइफ दिखाई जाती है, जो इंडिया से हैं. इनमें एक कपल सतीश सनपाल और उनकी पत्नी तबिंदा की बड़ी चर्चा है.
सतीश सनपाल की लैविश लाइफस्टाइल ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उन्होंने अपनी पत्नी को 40 किलो सोना दिया है और एक साल की बेटी को करोड़ों की रोल्स रॉयस गिफ्ट में दी हुई है.
सतीश सनपाल ने इंडिया से बाहर दुबई में जाकर अरबों रुपयों की संपत्ति खड़ी कर ली है. लेकिन वो ऐसा करने से पहले क्या करते थे और आज कैसे इस मुकाम पर हैं, ये हर कोई जानना चाहता है.
सतीश सनपाल मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैं. वो बहुत छोटी उम्र में दुबई शिफ्ट हो गए थे, जहां आज उन्होंने अपना रियल एस्टेट बिजनेस खड़ा कर लिया है. रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो उनका सबसे पहला बिजनेस किराने की दुकान का था जो जबलपुर में कुछ खास नहीं चल पाया.
इसके बाद सतीश कमिशन बेस्ड स्टॉक मार्केट में आए. इस फील्ड में काम करते-करते उन्होंने रियल एस्टेट जैसे बड़े बिजनेस में भी अपनी जगह बनाई. फिर दुबई में अपना बड़ा एम्पायर खड़ा किया.
सतीश दुबई में लैविश लाइफ जीते हैं. इसकी झलक लोगों को देसी ब्लिंग में दिख चुकी है. उन्होंने खुद कहा कि पैसा बोलता है. वो बॉलीवुड नहीं जाते, बल्कि बॉलीवुड को अपने पास लाते हैं.
2 साल की बेटी को सतीश ने प्रिंसेस की तरह रखा है. उसे पहले जन्मदिन पर पिंक कलर की कस्टम रॉल्स रॉयस दी थी. उनकी बेटी बेला सोने के बर्तनों में खानी खाती है.
सतीश ने पत्नी बिंदा से वादा किया है कि वो 10वीं एनिवर्सरी में उन्हें सोने में तोलेंगे. सतीश के ये सब बयान उनकी रईसी का डंका बजाते हैं.
All Photos: Instagram @satish.sanpal