दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज (29 अक्टूबर 2026) करवा चौथ का त्योहार बहुत धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाया. इस दौरान वो विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा करती हुई नजर आईं.
(Photo Credit: X @gupta_rekha)
मुख्यमंत्री के ऑफिशियल X हैंडल पर उनके करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं. करवा चौथ के मौके पर उन्होंने खास श्रृंगार किया.
(Photo Credit: X @gupta_rekha)
सीएम रेखा गुप्ता तस्वीरों में साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लगीं, जिसके साथ उन्होंने लाल चुन्नी भी कैरी की. माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए उनका लुक बहुत प्यारा लगा. लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया.
(Photo Credit: X @gupta_rekha)
करवा चौथ के पावन अवसर पर उन्होंने अपने हाथों पर मेहंदी भी रचाई. स्टड ईयररिंग्स और आधे खुले बालों (हाफ टाई ओपन हेयर) में उनका यह पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है.
(Photo Credit: X @gupta_rekha)
करवा चौथ के दूसरे लुक में रेखा गुप्ता पिंक साड़ी में नजर आईं. उन्होंने सिंदूर और बिंदी लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया. कानों में झुमके और हाथों में चूड़ियां पहने वो बेहद प्यारी लगीं. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा.
(Photos: Social Media)
रेखा गुप्ता के चेहरे की मुस्कान उनकी खुशी को साफ बयां कर रही है. उन्होंने बेहद पारंपरिक और जोरों-शोरों के साथ करवा चौथ का जश्न मनाया.
(Photos: Social Media)
रेखा गुप्ता के करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा गया है- मुख्यमंत्री ने आज जन सेवा सदन में अपने परिवार के साथ करवा चौथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
(Photos: Instagram @cmo.delhi)
'करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के प्यार और अटूट भरोसे का प्रतीक है, जो हमारी पुरानी और सुंदर संस्कृति की परंपरा को आगे बढ़ाता है. सभी सुहागिनों को करवा चौथ की बहुत-बहुत बधाई. ईश्वर आपके जीवन में हमेशा प्रेम, खुशहाली और सुख-समृद्धि बनाए रखे.'
(Photos: Instagram @cmo.delhi)
बता दें कि करवा चौथ से पहले रेखा गुप्ता ने धूमधाम से तीज का त्योहार भी मनाया था. उनके तीज सेलिब्रेशन में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी शामिल हुई थीं.
(Photo Credit: X @gupta_rekha)