2026 की सबसे बड़ी फिल्म 'द ओडिसी' में दिखेगा भारतीय चेहरा, जानें कौन हैं एक्टर हिमेश पटेल?

इंडियन मूल के एक्टर हिमेश पटेल ने डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' में यूरिलोचस का किरदार निभाया है. यह फिल्म होमर की महाकाव्य कविता पर आधारित है. आइए, इस एक्टर के बैकग्राउंड, पढ़ाई-लिखाई और प्रोफेशनल सफर पर एक नजर डालते हैं.

Advertisement
एक्टर हिमेश पटेल (Photo: Reuters) एक्टर हिमेश पटेल (Photo: Reuters)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन अपनी अपकमिंग मचअवेटेड फिल्म 'द ओडिसी' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है. साल 2026 की इस सबसे बड़ी फिल्मों में से एक में जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह हैं ब्रिटिश-भारतीय एक्टर हिमेश पटेल. पूर्वी अफ्रीका से ब्रिटेन जाकर बसे एक साधारण गुजराती परिवार के लड़के ने अपनी मेहनत के दम पर आज प्रतिष्ठित ग्लोबल सिनेमा में अपनी खास जगह बना ली है. 

Advertisement

2007 में बीबीसी के एक छोटे से शो 'ईस्टएंडर्स' से अपना सफर शुरू करने वाले हिमेश आज ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर्स और दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. नोलन की इस नई फिल्म में वे एक बेहद अहम और चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दे दी है. आइए जानते हैं छोटे पर्दे से लेकर हॉलीवुड के रेड कार्पेट तक पहुंचने की उनकी यह दिलचस्प कहानी.

अखबार की दुकान से एक्टिंग का शौक
हिमेश पटेल का जन्म 13 अक्टूबर 1990 को इंग्लैंड के कैम्ब्रिजशायर (सॉट्री) में हुआ था. उनके माता-पिता भारतीय मूल के गुजराती हिंदू हैं, जो बाद में कैम्ब्रिजशायर में ही अखबार और मैगजीन की एक दुकान चलाने लगे. दिलचस्प बात यह है कि उनकी मां का जन्म जाम्बिया में और पिता का जन्म केन्या में हुआ था. घर के माहौल के कारण 35 वर्षीय हिमेश गुजराती भाषा बोलते हुए बड़े हुए. बचपन में वे टीवी और फिल्मों के किरदारों की नकल उतारा करते थे, जिसे देखकर उनके स्कूल के एक टीचर ने उनके माता-पिता को सलाह दी कि वे हिमेश को लोकल थिएटर ग्रुप में डालें. इसके बाद वे कैम्ब्रिज की 'द यंग एक्टर्स कंपनी' से जुड़ गए. एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने पियानो बजाना सीखा और महज 13 साल की उम्र में खुद ही इलेक्ट्रिक गिटार बजाना भी सीख लिया था.

Advertisement

टीवी से मिली पहली बड़ी कामयाबी
हिमेश की किस्मत तब चमकी जब वे सिर्फ 16 साल के थे. जिस दिन उनका GCSE का एग्जाम था, उसी दिन उन्हें बीबीसी के मशहूर सोप ओपेरा 'ईस्टएंडर्स' में 'तमवार मसूद' का रोल मिल गया. उन्होंने इस शो को अपनी जिंदगी के पूरे 9 साल (2007 से 2016) दिए और करीब 566 एपिसोड का हिस्सा रहे. इस दौरान उन्होंने इस शो की वेब सीरीज और स्पिन-ऑफ पर भी काम किया और अवॉर्ड्स भी जीते. इस शो को छोड़ने के बाद उन्होंने थिएटर और शॉर्ट फिल्मों का रुख किया, जहां उनके काम को काफी सराहा गया.

'यस्टरडे' ने रातों-रात बनाया ग्लोबल स्टार
हिमेश पटेल के करियर का टर्निंग पॉइंट साल 2019 में आया, जब ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर डैनी बॉयल ने उन्हें अपनी फिल्म 'यस्टरडे' में लीड रोल (जैक मलिक) के लिए चुना. इस फिल्म में उन्होंने 'द बीटल्स' बैंड के गानों को खुद लाइव गाया, जिसने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई. इसके बाद हॉलीवुड के रास्ते उनके लिए खुल गए. वे क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'टेनेट' (2020) में 'माहिर' के किरदार में दिखे. इसके बाद 2021 में नेटफ्लिक्स की मल्टीस्टारर फिल्म 'डोंट लुक अप' के लिए उन्हें पूरी कास्ट के साथ 'स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड' का नॉमिनेशन मिला. उन्होंने 'एनोला होम्स' सीरीज में डॉ. जॉन वॉटसन का किरदार भी निभाया.

Advertisement

इतनी शोहरत मिलने के बावजूद हिमेश अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. हालांकि, एक इंटरव्यू में उन्होंने पिता बनने और परिवार की जिम्मेदारियों पर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि पिता बनने का सफर आसान नहीं होता और वे इसके लिए अपने पार्टनर और सपोर्ट सिस्टम की मदद लेते हैं. हिमेश के मुताबिक, जब आप पिता बनते हैं तो आपका अहंकार पीछे छूट जाता है और जिंदगी को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल जाता है. काम के सिलसिले में परिवार से दूर रहना आज भी उनके लिए सबसे मुश्किल काम होता है.

'द ओडिसी' में मिला दमदार किरदार
साइंस-फिक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी में अपना लोहा मनवाने के बाद हिमेश पटेल एक बार फिर क्रिस्टोफर नोलन के साथ 'द ओडिसी' में काम कर रहे हैं. होमर की मशहूर ग्रीक पौराणिक कहानी पर आधारित इस फिल्म में हिमेश 'यूरिलोचस' का किरदार निभा रहे हैं. यह किरदार ट्रोजन युद्ध के बाद इथाका लौटते समय मुख्य नायक ओडिसियस के जहाज पर दूसरा सबसे बड़ा अधिकारी (सेकंड-इन-कमांड) होता है. यूरिलोचस का किरदार थोड़ा पेचीदा है; वह ओडिसियस के फैसलों पर सवाल उठाता है, मुसीबतें खड़ी करता है, लेकिन क्रू को जिंदा रखने में उसकी भूमिका बहुत बड़ी होती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, वह इथाका के पास स्थित 'सेम' द्वीप का योद्धा था और ओडिसियस की बहन 'क्टिमेने' का पति था.

Advertisement

हॉलीवुड के दिग्गज सितारों से सजी है फिल्म
क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म में हॉलीवुड के ए-लिस्टर्स की फौज नजर आने वाली है. फिल्म में हिमेश पटेल के साथ मैट डेमन, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, ज़ेंडया, लुपिता न्योंगो, चार्लीज़ थेरॉन और जॉन बर्नथल जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. इस फिल्म को एम्मा थॉमस और क्रिस्टोफर नोलन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि यूनिवर्सल पिक्चर्स इसे पूरी दुनिया में डिस्ट्रीब्यूट कर रही है. यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसके अलावा, हिमेश जल्द ही 'द एक्स-फाइल्स' के रीबूट में भी लीड रोल निभाते नजर आएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »