जब Tom Cruise ने रोक दी थी पैसेंजर की ऑक्सीजन सप्लाई, चैट शो पर हंसते हुए बताया था किस्सा

टॉम क्रूज फेमस चैट शो Late Show with David Letterman में बतौर मेहमान पहुंचे थे. इस शो में होस्ट डेविड लेटरमैन के साथ बातचीत में उन्होंने बताया था कि एक बार हेलीकॉप्टर से कोलोराडो जाते हुए उन्होंने अपने एक साथी की ऑक्सीजन सप्लाई को रोक दिया था. 

Advertisement
टॉम क्रूज टॉम क्रूज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST
  • क्रूज ने रोकी शख्स की ऑक्सीजन
  • शो पर किस्सा सुनाकर हंसे
  • होस्ट हुआ था असहज

हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक टॉम क्रूज को आखिर कौन नहीं जानता. टॉम रविवार, 3 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 60 साल के हो चुके टॉम क्रूज ने 30 सालों तक हॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया. इसके बाद अब वह दोबारा से सुपर स्टारडम की ओर वापस आ गए हैं. इसी साल उनकी फिल्म 'टॉप गन मेवरिक' रिलीज हुई है, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया. लेकिन टॉम अपनी हरकतों और बातों की वजह से कई विवादों में भी फंस चुके हैं. इन्हीं में से एक के बारे में आज हम बात कर रहे हैं. 

Advertisement

क्रूज ने रोकी शख्स की ऑक्सीजन

ये बात 1999 की है. उस समय टॉम क्रूज फेमस चैट शो Late Show with David Letterman में बतौर मेहमान पहुंचे थे. इस शो में होस्ट डेविड लेटरमैन के साथ बातचीत में उन्होंने बताया था कि एक बार हेलीकॉप्टर से कोलोराडो जाते हुए उन्होंने अपने एक साथी की ऑक्सीजन सप्लाई को रोक दिया था. 

शारीरिक शोषण पर Raveena Tandon ने बयां किया दर्द, बोलीं- लोकल बस में मेरे साथ हुई छेड़छाड़

क्रूज ने बताया था कि उड़ते हुए उन्होंने, उनके को-पायलट और एक पैसेंजर ने ऑक्सीजन मास्क पहने हुए थे. इसका कारण उनका बहुत ज्यादा ऊंचाई पर उड़ाना था. हालांकि क्रूज को समझ आया कि उनके पास ज्यादा ऑक्सीजन नहीं है. इसलिए उन्होंने और उनके को-पायलट ने साथ जा रहे पैसेंजर की सप्लाई को बंद करने का फैसला किया था ताकि वह सफर को पूरा कर सकें. 

Advertisement

पहले सेक्स सीन्स और गालियां होती थीं...OTT कंटेंट में बदलाव पर विक्रांत मैसी ने कही ये बात

होस्ट ने कही थी बड़ी बाद

टॉम क्रूज ने इस बात को हंसते हुए बताया था. उनकी बातें सुनते हुए ऑडियंस भी हंस रही थी. क्रूज ने आगे बताया था कि ऑक्सीजन की कमी के चलते पैसेंजर बेहोश हो गया था. बात को बताते हुए क्रूज हंसते रहे थे और होस्ट डेविड लेटरमैन असहज हो गए थे. कहानी सुनने के बाद लेटरमैन पहले तो कन्फ्यूज हुए और फिर क्रूज से उन्होंने पूछा, 'लेकिन ईमानदारी से बताइए, दूसरे नजरिए से इसे देखा जाए तो यह हत्या की कोशिश नहीं है? आपने एक शख्स का ऑक्सीजन बंद कर दिया. आप लकी हैं कि आप जेल में नहीं हैं.'

इसके बाद टॉम क्रूज ने डेविड लेटरमैन को विश्वास दिलाया था कि उस शख्स को कुछ नहीं हुआ था, वह बिल्कुल ठीक था. इसके बाद डेविड को राहत मिली थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement