Spiderman Brand New Day Final Trailer: भूला प्यार-अपनों का छूटा साथ, पीटर पार्कर की इमोशनल स्टोरी, रिलीज हुआ नया ट्रेलर

मार्वेल और सोनी की नई स्पाइडरमैन फिल्म 'स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे' का फाइनल ट्रेलर सामने आ चुका है. इसमें फिल्म की स्टोरी नहीं, बल्कि पीटर पार्कर की इमोशनल जर्नी पर ज्यादा फोकस किया गया. साथ ही स्पाइडरमैन और हल्क की लड़ाई की भी झलक दिखी.

Advertisement
पीटर पार्कर की इमोशनल जर्नी (Photo: Youtube Screengrab) पीटर पार्कर की इमोशनल जर्नी (Photo: Youtube Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

एवेंजर्स डूम्सडे के ट्रेलर ने 20 जुलाई का दिन MCU फैंस के लिए खास बना डाला था. मगर लगता है कि मार्वेल सिर्फ एक ट्रेलर से खुश नहीं था. इसलिए उन्होंने अपनी आने वाली नई स्पाइडरमैन मूवी 'स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे' का भी फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया. फिल्म को रिलीज होने में अब महज 9 दिन बचे हैं, ऐसे में ये ट्रेलर स्टोरी से ज्यादा पीटर पार्कर की बैक स्टोरी पर ज्यादा फोकस करता है. 

Advertisement

पीटर पार्कर की बैक स्टोरी

'स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे' का नया ट्रेलर पीटर पार्कर की जर्नी को दिखाता है कि वो कैसे स्कूल में अपनी पहचान छिपाए फिरता था. मगर एक दिन उसके करीबी दोस्त नेड को उसकी सच्चाई पता चल जाती है. धीरे-धीरे करके उसे अपने स्कूल की लड़की एमजे से प्यार हो जाता है, उसे एक दिन उसके स्पाइडरमैन होने का सच जान जाती है. 

पीटर पार्कर ने स्पाइडरमैन बनकर कई अच्छे काम किए, मगर एक दिन उसकी एक गलती से कई मुसीबतें बढ़ जाती हैं. दूसरे यूनिवर्स से विलेन की एंट्री होने लगती है, जो पीटर पार्कर यानी स्पाइडमैन की तलाश में रहते हैं. अब पीटर के पास बस एक ही ऑप्शन बचता है- सब भूल जाएं कि पीटर पार्कर जैसा कोई शख्स इस दुनिया में है. 'स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे' की कहानी उसी पीटर से शुरू होती है, जिसे अब सब भूल गए हैं. वो अब स्पाइडरमैन बनकर अपनी नई दुनिया शुरू कर चुका है.

Advertisement

नए चैलेंज का सामना करेगा स्पाइडरमैन

इसमें उसका सामना नए-नए विलेन से होता है. इसी बीच उसकी मुलाकात डॉ.बैनर यानी हल्क से होती है, जो पीटर की मदद करते हैं. लेकिन एक दिन वो भी हल्क में बदल जाते हैं, जिसके बाद स्पाइडरमैन और हल्क के बीच जबरदस्त टक्कर शुरू होती है. स्पाइडरमैन यानी पीटर पार्कर को अब अपने पुराने प्यार एमजे और करीबी दोस्त नेड की मदद चाहिए, जो फिलहाल नहीं जानते हैं कि पीटर पार्कर संग उनका क्या रिश्ता है. 

यहां देखें स्पाइडरमैन का नया ट्रेलर: 

'स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे' का नया ट्रेलर यही सारी छोटी-मोटी कहानियों का मिश्रण है, जिसे देखकर कुछ लोग जरूर इमोशनल होने वाले हैं. ये फिल्म दुनियाभर में 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है. मगर इंडिया में इसे खासतौर से एक दिन पहले यानी 30 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म की अहमियत MCU में सबसे ज्यादा है, क्योंकि इसकी कहानी आगे जाकर एवेंजर्स डूम्सडे से जुड़ने वाली है. पीटर पार्कर उस फिल्म में भी नजर आने वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »